Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादHaryana News: शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका हाउस में...

Haryana News: शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका हाउस में हुआ 35 करोड़ का बजट पास

हिंदुस्तान तहलका/  प्रवीण कौशिक

घरौंडा। आगामी वर्ष के लिए शहर के विकास कार्यों व अन्य मुद्दों को लेकर नगर पालिका हाउस में 35 करोड़ का बजट पास किया गया। जिसमें शहर के विकास कार्य,कर्मचारियों का वेतन, सफाई व अन्य मुद्दे शामिल किए गए हैं। नगर पालिका प्रांगण में नपा अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता की अध्यक्षता में बजट को लेकर पार्षदों व नपा प्रशासन की एक बैठक हुई।

बैठक में विभिन्न वार्डो से नगर पालिका के पार्षदों ने हिस्सेदारी करते हुए आगामी वर्ष के लिए बजट सर्व समिति से मोहर लगा दी। नपा अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता को देखते हुए नगर पालिका पार्षदों की एक बैठक बजट के बारे में रखी गई है। जिसमें आगामी वर्ष के लिए 35 करोड़ का बजट पास किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में नगर पालिका को विभिन्न मदों से करीब 17 करोड़ की आमदनी होने की उम्मीद है। इसके अलावा नगर पालिका में करीब 22 करोड़ का फंड बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि शहर में इस समय करीब 9 करोड़ के टेंडर से विकास कार्य विभिन्न वार्डों में चले हुए हैं।

शहर में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की पाइपों को डालने के बाद सड़क को ठीक न करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस बारे में मौखिक तौर पर स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को सूचित किया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी सड़कों को ठीक नहीं किया गया। अब विभाग को लिखित रूप में दिया जाएगा।  इसके अलावा रेलवे रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई इंटरलॉकिंग टाइलों का जगह-जगह से बैठ जाने के बारे में उन्होंने बताया कि इसके बारे में भी संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »