– सैनानी आरबी सिंह मार्ग सारंग विहार बालाजीपुरम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
हिन्दुस्तान तहलका / रिंकू शर्मा
मथुरा – सेनानी आरबी सिंह मार्ग सारंग विहार बालाजीपुरम नेशनल हाइवे मथुरा स्थित आरबीएस नेशनल पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल गहलौत की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ लेखक व डॉ. अशोक बंसल के मुख्य आतिथ्य में बसंत उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों में आगरा से पधारे रजनीकांत लवानिया एवं ब्रज बिहारी लाल ’बिरजू’ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बच्चों व स्टाफ द्वारा हवनपूजन का कार्य हुआ तत्पश्चात बरामदे में लगी विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि डॉ. अशोक बंसल द्वारा उद्घाटन किया। जिसका सभी उपस्थिति लोगों ने अवलोकन किया। सभी अतिथियों ने सुंदर माडलों के लिये बच्चों व शिक्षको की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अगले चरण में कलान्जलि के निदेशक डॉ. के.उमराव ’विवेकनिधि’ ने सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। तत्पश्चात ब्रज की शान चल मन वृंदावन के उत्कृष्ट संपादक लेखक व डॉ. अशोक बंसल का तिलांजलि के निदेशक डॉ. विवेक निधि ने मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर शॉल व दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया।
कलान्जलि के अध्यक्ष इंजी संतोष कुमार सिंह ने उन्हें साहित्य भूषण से सम्मानित कर प्रमाण पत्र भेंट किया। इसी क्रम में आगरा से पधारे रजनीकांत लवानिया को साफा पहनाकर श्री राम दरबार की छवि भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद कलान्जलि निदेशक डॉ. के उमराव ’विवेकनिधि’ द्वारा लिखे गये 375 दोहों की पुस्तक विवेक दोहावली एवं श्री लवानिया द्वारा रचित मानसिक रामायण का लोकार्पण उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमें विवेक दोहावली की समीक्षा प्रसिद्ध कहानीकार डॉ. दिनेश पाठक ’शशि’ ने प्रस्तुत की। इसी क्रम में डॉ. गहलोत व लवानिया ने भी डॉ. के उमराव ’विवेकनिधि’ के कुशल प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर जीआईसी कालेज के प्रवक्ता राजेश सिंह, जगदीश प्रसाद, विपिन कुमार, नीरज शर्मा, ओम प्रकाश, अथर्व उमराव, भगवती देवी, जया गुप्ता, पिंकी, किरन, पूजा, सोनिया, खुशबू व सुमन की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह चंदेल व डॉ. विवेक निधि ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय कोआर्डिनेटर आशुतोष सिंह व विद्यालय प्राचार्या पूजा वर्मा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।