Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिसान आंदोलन के बीच किसान संगठनों में भी जारी है ’दलबदल’

किसान आंदोलन के बीच किसान संगठनों में भी जारी है ’दलबदल’

-बड़ी संख्या में भाकियू टिकैत से अराजनैतिक में पलायन कर रहे किसान नेता

हिन्दुस्तान तहलका / रिंकू शर्मा

मथुरा – किसान आंदोलन के बीच किसान संगठनों में भी दलबदल जारी है। जनपद में कई किसान संगठनों से जुडे नेता जहां चुप्पी साध गया हैं वहीं कई संगठनों में दल बदल जैसी स्थिति है। इस समय भाकियू टिकैत का दामन छोड़ने वाले नेताओं की संख्या में यकायक इजाफा हो गया है। ये नेता भाकियू अराजनैतिक और दूसरे किसान संगठनों का रूख कर रहे हैं। अब तक कई दर्जन नेता और कार्यकर्ता किसान संगठनों में अपना ठिकाना बदल चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत लक्ष्मी नगर बलदेव रोड कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। पंचायत में भाकियू टिकैत के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आगरा मंडल महासचिव देवेंद्र कुमार रघुवंशी ने अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत से त्यागपत्र देकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की भाकियू अराजनैतिक के आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने देवेंद्र कुमार रघुवंशी और अन्य कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। राजकुमार तोमर ने देवेंद्र कुमार रघुवंशी को संगठन में आगरा मंडल वरिष्ठ महासचिव नियुक्त किया है। नवनियुक्त आगरा मंडल के वरिष्ठ महासचिव देवेंद्र कुमार रघुवंशी का भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष सोनवीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, महानगर संयोजक विजय सिंघल, भूरा पहलवान ने स्वाफा बाघ कर व दुपट्टा  पहनाकर स्वागत किया। भाकियू अराजनैतिक के आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा देवेंद्र कुमार रघुवंशी के संगठन में आने से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन मथुरा जनपद में काफी मजबूत होगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से त्यागपत्र देने वालों में प्रमुख रूप से मनोज प्रधान, राहुल शर्मा, दिनेश फौजी,  लखन, अमित सिह, अनुज सिह, रामभरोसे सिंह, श्यामलाल, भजन सिंह यादव, मुकेश सिंह, पवन शर्मा, गौरव चैधरी, मनोज यादव आदि हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »