Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबारात में दूल्हे को लगी गोली, लड़की पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बारात में दूल्हे को लगी गोली, लड़की पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

-लड़की पक्ष ने गांव के ही पिता पुत्र सहित तीन के विरूद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

हिन्दुस्तान तहलका / रिंकू शर्मा

मथुरा – नौहझील कस्बा में बीती बुधवार की रात बारात चढ़त के दौरान दूल्हा को गोली मार दी थी जो कि दूल्हे की जांघ पर लगी थी। जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद दूल्हे को मथुरा रेफर कर दिया था। उपचार मिलने के बाद देर रात दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में पूरी हुईं और सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया। सोनम पुत्री निरंजन निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील की शादी बुलंदशहर निवासी रेखपाल के पुत्र गौरव के साथ तय हुई। शादी समारोह का कार्यक्रम नौहझील के रायपुर रोड़ स्थित कृष्णा मैरिज होम में चल रहा था। चारों ओर खुशियों का माहौल छाया हुआ था और दावत खाने के बाद बाराती बारात चढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाए गांव के ही नामजद पिता पुत्र ने दूल्हे पर गोली दाग दी, जो कि दूल्हे गौरव की जांघ में जा लगी। जिससे गौरव लहुलुहान होकर नीचे गिर पड़ा और मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। दूल्हे के गोली लगी देख बरातियों व घरातियों में हड़कंप मच गया और खुशियों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल दूल्हे को सीएचसी नौहझील भिजवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दूल्हे को मथुरा रेफर कर दिया। मौके पर एसपी देहात त्रिगुन बिसेन, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये व छानबीन में जुट गए। मथुरा से उपचार मिलने के बाद देर रात दूल्हे गौरव व दुल्हन सोनम की शादी की रस्में पूरी हुईं और दूल्हा दुल्हन को विदा करा कर साथ ले गया। वहीं लड़की पक्ष द्वारा गांव के ही तीन नामजद लोगो के विरुद्ध तहरीर दी गई है। वहीं इलाका पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया है। लड़की पक्ष द्वारा गांव के ही राहुल, तेजसिंह और बीरेंद्र के विरुद्ध तहरीर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »