Thursday, October 15, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: स्वतंत्रता सैनानी परिजनों के लिए खुले है हमेशा घर के...

UP News: स्वतंत्रता सैनानी परिजनों के लिए खुले है हमेशा घर के द्वार – विजय श्यौराज

➡जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वतंत्रता सैनानी परिजनों को सम्मानित

हिन्दुस्तान तहलका / सत्यवीर सिंह

अलीगढ – स्वाधीनता सैनानी परिजनों के लिए मेरे द्वार हमेशा खुले है वह अपनी समस्यायों को लेकर कभी भी मिल सकते है। अकराबाद के महान क्रांत्रिकारी मंगल सिंह, महताब सिंह का स्मारक तथा क्रांतिकारी हरिगिरी के गांव में सड़क शीघ्र बनाई जाएगी।

यह उद्गार अमर शहीद स्वतंत्रता सैनानी बनारसी दास गुप्ता तथा महान स्वाधीनता सैनानी गंगादेवी पत्नी स्वं बाबू सिंह की जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय श्यौराज सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश  पर अलीगढ में सर्वाधिक स्वाधीनता सग्राम सैनानीयों के स्मारक बनाये गये है साथ ही समन्वयक सुरेन्द्र षर्मा द्वारा स्वाधीनता महासमर में अलीगढ प्रर्दशनी पूरे प्रदेश में अनोंखी है जिसकी प्रषंसा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र तक ने की है

इस मौके पर स्वाधीनता सैनानी परिवार से दिनेश चौधरी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ अपने परिवार के सम्बंधों को याद किया। सत्यदेव शर्मा ने अपने परिवार की कुर्बानीयों का जिक्र किया। जबकि दीपक पाठक ने नौकरी शिक्षा और अन्य सुविधाओं में सैनानी परिवारों को आरक्षण की माॅग की। धर्मवीर वर्मा ने बताया कि उनके परिवार में पांच लोग आजादी की लडाई में भेजे गये थे। प्रदेष अध्यक्ष अमरपाल चौधरी ने कहा कि किसी भी सरकार ने स्वाधीनता सैनानी परिवारों की समस्यायों के बारे में कभी गौर नही किया। अमर शहीद बनारसी दास के परिवार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता व सागर मणी की ओर से धार्मिक चित्र व मालाएं देकर अध्यक्ष विजय सिंह का स्वागत किया गया।

महान स्वतंत्रा सैनानी स्वं गंगादेवी के पुत्र उदय सिंह ने जयंती पर कार्यक्रम कराने की घोषणा की। काला पानी की सजा पाने वाले हरिगिरी की पुत्रवधु सरोज देवी तो सम्मान से अभिभूत नजर आई। इस मौके पर आजाद हिन्द फौज से सम्बंधित गंगाधर शर्मा की पौत्री डा. हिमानी, विमला सचदेव, काजल धीरज, समर्थ मित्तल, सुरेन्द्र कुमार गौतम, सुरेन्द्र सिंह, संदीप गर्ग, मोहित शर्मा, बसंत  बंसल, सौरभ बालजीवन को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धंनजय जायसवाल ने स्वाधीनता सैनानी परिजनों को हर संभव सहायता की बात कही।

इस मौके पर स्वाधीनता सैनानी स्वं बनारसी दास एवं स्वं गंगा देवी की चित्रों पर मालापर्ण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज धीरज ने किया।  इस मौके पर मनमोहन सिंह सचदेवा, सुरेश चन्द्र शर्मा, योगेन्द्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश रोहतगी, प्रदीप गंगल, पवन सेठ, कर्मवीर सिंह,  देवेन्द्र गौतम, रजनी तौमर, मनोज बंसल, आभा वार्ष्णेय, बबली समेत सैकडों स्वाधीनता संग्राम सैनानी परिजन मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »