Sunday, September 8, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशडीएम को तीर्थ पुरोहित महासंघ ने यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर...

डीएम को तीर्थ पुरोहित महासंघ ने यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

-संघ ने डीएम को वास्तविक स्थिति से कराया अवगत

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – यमुना की दुर्दशा से आहत अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने मथुरा में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम से यमुना शुद्धिकरण को लेकर सार्थक प्रयास करने की मांग की। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने वर्तमान में यमुना की हो रही दुर्दशा की डीएम को जानकारी दी।

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने यमुना प्रदूषण व वर्तमान में यमुना की भयावह स्थिति के समाधान की मांग के संदर्भ में महासंघ के पदाधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों व यमुना भक्तों के साथ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर महासंघ के पदाधिकारियों ने उनसे साथ में यमुना की स्थित जानने के लिये नौका से भ्रमण की मांग की। इसके साथ ही कार्यवाही सुनिश्चित करने की कहा।आग्रह पर जिलाधिकारी ने इस हफ्ते में दौरा करने का आश्वासन दिया। महासंघ ने लिखित पत्र के माध्यम से कहा कि 15 दिन में कार्यवाही शुरू नहीं हुयी तो अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहितों महासंघ , तीर्थ पुरोहित व यमुना भक्त आंदोलन को बाध्य होंगे। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों,तीर्थ पुरोहितों व यमुना भक्तों की एक बैठक रविवार को विश्राम घाट स्थित एक गेस्ट हाउस पर आंदोलन की रूपरेखा के लिए आहूत की गई थी।

25 घाटों का किया था निरीक्षण

यमुना भक्तों ने रविवार को मसानी से लेकर गोकुल तक 25 घाटों का निरीक्षण किया था। स्टीमर के जरिए किए गए निरीक्षण में नालों का गंदा पानी में यमुना में गिरते मिला तो मवेशी यमुना में नहा रहे थे। इतना ही नहीं कई स्थानों पर मवेशियों के मृत शरीर पर यमुना में पड़े मिले थे।

यह रहे उपस्थित

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ब्रज प्रांत अध्यक्ष लालजी भाई शास्त्री, ब्रज प्रांत महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज, ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, ब्रज मंडल उपाध्यक्ष कपिलानंद चतुर्वेदी, ब्रज मंडल महामंत्री पं. यज्ञ दत्त शास्त्री, अजय चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, अखिल भारत हिन्दू महासभा के व्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, यमुना भक्त दिनेश चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता एडवोकेट गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट आदि उपस्थिति थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »