Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहंत नृत्य गोपाल दास बोले: मथुरा-काशी के लिए आंदोलन करेंगे

महंत नृत्य गोपाल दास बोले: मथुरा-काशी के लिए आंदोलन करेंगे

-रामजन्म भूमि के कार्यकर्ता योजना बनाएंगे, मंदिर का जल्द निर्माण करेंगे

हिन्दुस्तान तहलका / सत्यवीर सिंह

अलीगढ़ – श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक हैं। काशी और मथुरा का भी हमारे लिए उतना ही महत्व हैं। इसे वापस लेने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। इसके लिए रामजन्म भूमि के सभी कार्यकर्ता मिलकर योजना बनाएंगे। मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करेंगे। ये बातें महंत नृत्य गोपाल दास ने अलीगढ़ में कही। वह यहां सोमवार को गूलर रोड स्थित रामांचल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

पहले मथुरा में मंदिर बनाएंगे फिर काशी का नंबर आएगा

महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि वह श्रीराम जन्म भूमि की तरह ही वह श्रीकृष्ण जन्म भूमि के भी अध्यक्ष हैं। अयोध्या के श्रीराम, काशी के शिव और मथुरा के श्रीकृष्ण एक समान रूप में ही देखे जाएंगे। जिस तरह से अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि बन चुकी है, उसी तरह से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि भी बनेगी। काशी भी मुक्त कराई जाएगी। इसके लिए श्रीराम जन्म भूमि के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करके सारी योजना तैयार करेंगे। मथुरा में मंदिर बनाया जाएगा और इसके बाद फिर काशी का नंबर आएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

मोदी और योगी की जोड़ी अच्छा काम कर रही है

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों ही अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। यह देश के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी जो भी बात कहते हैं, वह उसे पूरी तरह से स्वीकार करते हैं। उसे अमल में भी लाते हैं। जल्दी ही हिंदुओं को अपने दो आस्था के केंद्र वापस मिल जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »