Sunday, September 8, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: कान्हा की नगरी को मिले पांच नए प्रोजेक्ट बदल देंगे ’मथुरा...

UP News: कान्हा की नगरी को मिले पांच नए प्रोजेक्ट बदल देंगे ’मथुरा की सूरत’

-37 करोड़ से राया इंटरजेंच पर लगेगी भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा
-49 करोड़ से डवलप होगा मथुरा में यमुना का रिवर फ्रंट

तहलका जज्बा /प्रदीप अग्रवाल
मथुरा। कान्हा की नगरी को पांच नये प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है। ये प्रोजेक्ट मथुरा की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके तहत 37 करोड़ से राया इंटरजेंच पर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं 49 करोड से यमुना का रिवर फ्रंट डवलप किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब पांच और नई परियोजनाओं पर काम करने जा रही है। इस में ब्रज में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को धार्मिक क्षेत्र की अदभुत अनुभूति करना भी शामिल है। इन। परियोजनाओं का प्रजेंटेशन सांसद हेमा मालिनी के समक्ष किया गया।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने अब तक परिषद द्वारा तैयार की गई  विभिन्न योजनाओं के प्रेजेंटेशन को देखा। इसमें वृंदावन का अन्नपूर्णा भवन, बरसाना का राधारानी जलपान गृह, वृंदावन टीएफसी, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, बरसाना का राधारानी मंदिर, नंदगांव मंदिर, कुसुम सरोवर, रसखान समाधि स्थल, यमुना पुल की फसाड लाइटिंग और लाइट एंड साउंड शो शामिल रहीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने क्रियान्वित योजना की जानकारी दी। उन्होंने सांसद हेमामालिनी को बताया कि पांच बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति का इंतजार है, जल्द ही इनके स्वीकृत होने की संभावना है। मंदिरों में फसाड लाइटिंग, लाइट एंड साउंड शो, प्रवेश द्वार निर्माण, गोकुल में वासुदेव वाटिका। कुंडों का पुनर्निर्माण, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास, विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सुविधा टीएफसी, जन सुविधा, ऑडिटोरियम सहित बरसाना रोपवे और वृंदावन का प्रस्तावित रोपवे की भी जानकारी दी। रोपवे का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके जल्द पूरा होने की संभावना है। इसका ट्रायल हो रहा है। इसके बाद अब वृंदावन रोपवे का भी प्रस्ताव है, जिसकी प्रक्रिया प्रगति पर है। बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों के साथ अधिकारियों की प्रशंसा की।
बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी सहित पीडब्ल्यूडी, विद्यु 4

सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »