Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यआईपीएस जसलीन और अतिरिक्त प्रधान न्यायधीश डॉ यशिका होंगी भारतीय लाडली गौरव...

आईपीएस जसलीन और अतिरिक्त प्रधान न्यायधीश डॉ यशिका होंगी भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित

7 मार्च को होगा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा
फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान की टीम ने आईपीएस अधिकारी डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद जसलीन कौर का उनके कार्यालय में फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद, चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा व जगजीत कौर, सलाहाकार सतेन्द्र दुगल, निर्मल कौर, ए बावा व अशोक भाटिया उपस्थित थे।

शहर की महिला विभूतियां होंगी सम्मानित

संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद ने डीसीपी जसलीन कौर को बेटी बचाओ अभियान के 7 मार्च को होने वाले भारतीय लाडली गौरव अवार्ड के लिये आमंत्रित किया जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने डीसीपी को बताया कि बेटी बचाओ अभियान प्रत्येक वर्ष अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महान महिला विभूतियों को सम्मानित करती है। जिसके लिये इस बार हम शहर की सभी महिला अधिकारियों को सम्मानित करेंगें। चेयरमैन जगजीत कौर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि हमारी संस्था बेटियों के लिये कार्य कर रही है और हमारे कार्यक्रम लाड़लियों के नाम ही होते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था पिछले 18 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जागृति अभियान चला रही है।

बेटी बचाओ अभियान टीम ने किया आमंत्रित

आज बेटी बचाओ अभियान की टीम ने भारतीय लाडली गौरव अवार्ड के लिये अतिरिक्त प्रधान न्यायधीश डॉ यशिका यादव को भी आमंत्रित किया। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने उनको निमंत्रित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ अभियान की टीम आपको भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। जिसको उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि वह कार्यक्रम में आवश्य आयेंगी। सलाहाकार सतेन्द्र दुगल ने निमंत्रण स्वीकार करने पर उनका धन्यवाद किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »