तहलका जज्बा / संवाददाता
फरीदाबाद। एनआईटी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने वीरवार को सेंट कोलंबस स्कूल दयालबाग में बच्चों को महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में जानकारी दी गई तथा डायल 112 के बारे में बताया गया। इंस्पेक्टर माया ने छात्र-छात्राओं डायल 112 ऐप के बारे में जागरूक करते हुए स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है,तो चुप रहकर उसे सहन करने की कोशिश ना करें। क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है। इसलिए इसके विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। ताकि समाज में महिला सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इसलिए इसके विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। अगर कोई व्यक्ति किसी का शोषण करता है, तो तुरंत परिजनों व पुलिस को डायल 112 पर सूचित करे। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को आईटी अपराध व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से भी अवगत करवाया। इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दिए गए। साइबर अपराध क्या है, यह क्यों होता है, और इससे बचने के उपाय बताए गए। साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा संचार साथी पोर्टल का उपयोग कर फर्जी सिम की पहचान करने और इससे बचने के उपाय भी बताए गए। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा बच्चों को राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के पोर्टल के उपयोग और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाने और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
एनआईटी महिला थाना प्रभारी माया ने बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ
RELATED ARTICLES