Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादकैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया 21 लाख की लागत से छठ...

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया 21 लाख की लागत से छठ निर्माण का शुभारंभ

बल्लभगढ़ में चहुंमुखी विकास कार्यों की नहीं रहने दूंगा कोई कसर : मूलचंद शर्मा

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा – बल्लभगढ़। प्रदेश के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में चहुंमुखी विकास कार्यों की कोई कसर नहीं रहने दूंगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को सेक्टर- 55 में छठ घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर पूर्व पार्षद मुकेश डागर, सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए से प्रदीप राणा, छठ पूजा समिति प्रधान मलिक कुमार, उपाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सुदामा, संतोष सहित सेक्टर और राजीव कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस कार्य पर लगभग 21 लाख रुपए की लागत आएगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के विकास के लिए हुए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के खजाने में विकास योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विकास कार्यों के लिए सरकार का खजाना हमेशा लबालब भरा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भारत की अलग पहचान बन रही है। सरकार के बेहतर कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से भारत की विश्व में आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन मजबूत हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »