Sunday, February 9, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादडीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

तहलका जज्बा / लोकेश गुप्ता
फरीदाबाद। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों व कर्मचारियों ने  निर्भिक होकर निष्पक्ष और राष्ट्रहित में मतदान करने की शपथ ली। इसी कड़ी में शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियो द्वारा भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए शपथ ली गई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र में मतदाता की अहम भूमिका होती है। 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाता, मतदान करके अपने पसंद की सरकार चुनते हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पुलिस कर्मचारियों को भी अपने मताधिकार का निर्भीक व निष्पक्ष होकर प्रयोग करना चाहिए। देश में 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, तभी से हर साल देश में राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जिला फरीदाबाद में थाना, चौकी व कार्यालय स्तर पर पुलिसकर्मियों ने मतदान दिवस के उपलक्ष पर शपथ ली है, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »