Wednesday, July 15, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादफरीदाबाद की योगासन जोड़ी मनीषा-अंजलि ने स्टेट ओलंपिक में मचाई धूम, जीते...

फरीदाबाद की योगासन जोड़ी मनीषा-अंजलि ने स्टेट ओलंपिक में मचाई धूम, जीते स्वर्ण और रजत पदक

तहलका जज्बा / दीपा राणा

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 में फरीदाबाद की योगासन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 2 से 6 नवम्बर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई, जिसमें राज्यभर से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए।
फरीदाबाद की खिलाड़ी मनीषा और अंजलि ने आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ ही मनीषा ने आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में रजत पदक हासिल कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
फरीदाबाद से कुल चार खिलाड़ी, जिनमें मनीषा गिरी, मनीषा चौहान, अंशिका और अंजलि शामिल हैं, वो इस प्रतियोगिता में उतरीं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने जिले का गौरव बढ़ाया और फरीदाबाद को योगासन स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक नई पहचान दी।

प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्या, डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन डॉ. कोमल कौशिक, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य डॉ. युधवीर और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फरीदाबाद के कोच श्याम कुमार, जो प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका में भी थे, उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी योग प्रतिभा साबित की है। अब हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।

फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव अंकुर सिंह ने कहा कि इन खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप है। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे। इंदिरा सक्सेना ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। फरीदाबाद में खिलाड़ियों की इस सफलता से खुशी की लहर है। जिले के खेल प्रेमियों ने योगासन खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके भविष्य के लिए उत्साह जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »