तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-37 में भारत विकास परिषद नारायण शाखा फरीदाबाद द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, राज्यमंत्री राजेश नागर के भाई सुधीर नागर,वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गुप्ता,देवेन्द्र अग्रवाल(देबू),जयकिशन,अजय गुप्ता,विजय अग्रवाल,जयप्रकाश प्रमोद वर्मा,निखिल गर्ग,पंकज मदान,संजीव,संजय व आकाश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले जय श्रीराम का जयघोष किया और फिर पंडित अरविन्द कुमार पांडे (सुंदरकांड पाठ वाले) द्वारा सुनाए गए सुन्दरकांड पाठ को सुना। कार्यक्रम का आयोजन रामभक्त देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) द्वारा किया गया। इस मौके पर पंडित अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने से दूर हो जाते हैं सभी तरह के भय।
सुंदरकांड श्री राम चरित मानस का 5 वा अध्याय/कांड है। जहाँ संपूर्ण रामायण में श्री राम के सुंदर स्वरूप, उनके जीवन काल, स्वभाव, आदर्शों का गुण गान किया गया है वहीँ सुंदरकांड एक ऐसा भाग है जो सिर्फ हनुमान जी की वीरता का बखान करता है। सुन्दरकाण्ड के पाठ से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं हनुमान ने अपनी बुद्धि और बल से सीता की खोज की है। इसी वजह से सुंदरकांड को हनुमान जी की सफलता के लिए याद किया जाता है। इस अवसर पर सीमा त्रिखा,सुधीर नागर व रामभक्त देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के जीवन में अत्यधिक परेशानियां हो तथा कोई काम नहीं बन पा रहा है, आत्मविश्वास की कमी हो तो सुंदरकांड के पाठ से शुभ फल प्राप्त होता है। यह भक्तिमय आयोजन भगवान श्री राम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है। आज के इस आयोजन में प्रभु श्री रामलला की महिमा में भजनों, रागों और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई जिससे वातावरण दिव्य आनंद और भक्ति से भर गया। पाठ के समापन पर पंडित हरिराम शास्त्री द्वारा हवन किया गया व उसके उपरांत विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।