Thursday, July 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़अग्निशमन कर्मियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक करें...

अग्निशमन कर्मियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक करें कमेटी का गठन: विपुल गोयल

हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक कमेटी का गठन करें और हर बिंदु पर गहनता से जांच कर इसकी सिफारिश सरकार को भेजें। श्री गोयल शुक्रवार आज हरियाणा निवास में आयोजित नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व विभाग के अधिकारियों के साथ बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


बैठक में विपुल गोयल ने आश्वासन दिया कि उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग देश का सर्वोत्तम विभाग बने। विभाग में नए कर्मचारियों की आवश्यकता अनुसार भर्ती की जाए, हालांकि कर्मचारियों का कार्य जोखिम वाला होता है। शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट कर्मचारियों की सेवाएं इस विभाग में आवश्यक है। अधिक उम्र के कर्मचारियों को आपातकालीन ड्यूटी की बजाय स्थापना शाखा व अन्य शाखाओं में ड्यूटी पर रखा जा सकता है। आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को विभागीय कोष करने अनिवार्य होते हैं।


बैठक में मंत्री ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हित में शीघ्र ही अग्निशमन कर्मचारी कल्याण फंड का गठन किया जाएगा। इस फंड से ड्यूटी के दौरान मृत्यु व अन्य प्रकार की विकलांगता आने पर कर्मचारी व उसके आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी आउटसोर्सिंग पार्ट-वन व टू के तहत सेवारत थे, उन्हें कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया गया है।
बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी के अलावा, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »