Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादईद-उल-फितर :अल्लाह की बारगाह में झुके सर, हर हाथ दुआ में उठा,...

ईद-उल-फितर :अल्लाह की बारगाह में झुके सर, हर हाथ दुआ में उठा, गले मिले

  • ईदगाहों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब
  • ईद पर गले मिले, बढ़ाया भाईचारा
  • दुआओं में मांगा चैन और अमन

हिन्दुस्तान तहलका / पंकज सविता
फरीदाबाद। सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। अलग-अलग इलाकों में 500 स्थानों पर में ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाजियों ने नमाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में रौनक रही। मुस्लिम समाज के लोग सुबह ही स्नान करने के बाद नए कपड़े कुर्ता-पायजामा-टोपी पहनकर और इत्र लगाकर मस्ज़िद व ईदगाहों में नमाज के लिए पहुंचने लगे। मस्जिद और ईदगाहों को शानदार तरीके से सजाया गया। जिले की मस्जिदों में नमाज का समय अलग-अलग तय किया गया। पुराना फरीदाबाद शहर समेत कई मस्जिदों में भीड़ अधिक होने के कारण नमाज के अतिरिक्त इंतजाम किए गए। पुराना फरीदाबाद मस्जिद के बाहर बराही तालाब परिसर में लोगों ने नमाज पढ़ी। पुराना फरीदाबाद में बाबा फरीद की दरगाह वाली मस्जिद में नमाज अदा करने का उत्साह इस कदर हावी रहा कि नमाजियों को जहां जगह मिली, वहीं नमाज अदा की।

बच्चों को मिली ईदी
मुस्लिम समुदाय में ईदी देने की भी विशेष परंपरा है। मस्जिदों में ईद की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इसके बाद बड़े-बुजुर्ग बच्चों को ईदी बांटते हैं। ईदी में मिले पैसे लेकर बच्चे मेला आदि घूमने जाते हैं। घरों में भी रिश्तेदार ईद पर मिलने पहुंचते हैं, जो बच्चों को ईदी के रुपये देकर जाते हैं।

इन स्थानों पर पढ़ी गई ईद की नमाज

  • दिल्ली वाली मस्जिद, बड़खल
  • शाने-इलाही मस्जिद, बड़खल
  • आम वाली मस्जिद, एसजीएम नगर
  • कब्रिस्तान वाली मस्जिद, ओल्ड फरीदाबाद
  • पीर वाली मस्जिद, ओल्ड फरीदाबाद
  • ईदगाह मस्जिद, ओल्ड फरीदाबाद
  • जामा मस्जिद, ओल्ड फरीदाबाद
  • नूरानी मस्जिद, सेक्टर-48
  • राहुल कॉलोनी मस्जिद, राहुल कॉलोनी
  • जामा मस्जिद, ऊंचा गांव, बल्लभगढ़
  • ईदगाह, फतेहपुर बिल्लौच
  • ईदगाह, सेक्टर-6, फरीदाबाद
  • जामा मस्जिद, जवाहर कॉलोनी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »