Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादखाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने करोड़ों की लागत से सड़क...

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण कराया शुरू

– प्रदेश सरकार कर रही हर वर्ग का विकास : राजेश नागर

तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश प्रदेश बदल रहा है। मंत्री राजेश नागर ने आज घरौंडा से होते हुए चांदपुर, फज्जूपुर, अरुआ से छायसा तक सड़क निर्माण कार्य का गांव के बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर उद्घाटन कराया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में प्रदेश का चहुमुखी विकास किया गया है। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने लगातार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने का काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, महिला, किसान सबका उत्थान हुआ है और युवा साथियों को बिना पर्ची, बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति और सामर्थ्य हैं। इन्हीं सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने देश और प्रदेश में तीन बार सरकार बनाई है।

इस अवसर पर सरपंच ताराचंद, सरपंच सुभाष, पूर्व सरपंच देवेंद्र गोयल, मेंबर संजय अधाना, बाबू चंदीला, बीडीसी जय भगवान, पूर्व सरपंच अशोक, पूर्व सरपंच किशन चंद त्यागी, सचिन त्यागी, गौरव त्यागी, कर्मवीर शर्मा, संदीप अधाना, मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, पार्षद अनिल पाराशर, सरपंच विक्रम प्रताप, सरपंच सूरजपाल भूरा, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, चेयरमैन रॉबर्ट, राव नारायण, सरपंच सुशील पार्षद, दयानंद नागर नेताजी, पूर्व सरपंच रविश्वर, पूर्व बीडीसी तेज सिंह अधाना, पूर्व सरपंच सतवीर, पूर्व सरपंच राकेश, सरपंच मुनेश, सुरेश त्यागी, युधिष्ठिर शर्मा, जगबीर कसाना, अजब चंदीला, घरौंडा सरपंच रामवीर, सरपंच धर्म सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »