कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीआईजी शैलेश पांडे भी पहुंचे। उन्होंने प्राकृतिक वातावरण के मध्य आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा इस तरह के बगीचे की आज महती आवश्यकता है। बड़े बगीचा पहुंचने पर रंगनाथ मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवास, राधा रमण मंदिर के सेवायत वत्स गोस्वामी, बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी आदि ने उनके प्रमोशन होने पर दुपट्टा पहनाकर और भगवान की छवि भेंट कर सम्मानित किया।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, पद्मावती द्विवेदी, विष्णु तत्व, अनघा श्रीनिवासन, आर कृष्णन, कल्पना, साधना कुलश्रेष्ठ, अभय वशिष्ठ, उदयन शर्मा, मेघश्याम वार्ष्णेय, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, जगन्नाथ पोद्दार, शरद शर्मा, सुभाष पोद्दार, अर्जुन चौधरी, कन्हैया के अलावा प्रयास संस्था से जुड़े स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


