Thursday, July 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमथुराथाना परिसर में एसआई ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर की...

थाना परिसर में एसआई ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर की छेड़खानी

  • मुंह दबाकर रेप करने का प्रयास किया
  • सीओ और पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ा
  • मुकदमा दर्ज कर आरोपी एसआईको किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी
मथुरा। सौंख के मगोर्रा थाने में तैनात एक दरोगा देर रात को शराब के नशे में साथी महिला दरोगा के कमरे में घुस गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला दरोगा ने शोर मचाया। दरोगा को धक्का देकर चिल्लाते हुए बाहर निकली। शोर सुनकर थाने के पुलिसकर्मी आ गए। उन्हें देखकर दरोगा वहां से भाग गया। इसके बाद महिला दरोगा ने एसएसपी शैलेश पांडेय को फोन कर पूरी बात बताई। एसएसपी ने तत्काल एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन को थाने भेजा। सीसीटीवी चेक किए तो दरोगा महिला के कमरे से निकलता दिखाई दिया। दरोगा से पूछताछ की तो वह भागने लगा। मगर सीओ और पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। इस दरोगा ने अपनी स्मार्ट घड़ी और मोबाइल तोड़कर फेंक दिए। उसकी वर्दी उतरवाई गई। फिलहाल, पीड़ित दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरवाजा खुला देखकर कमरे में घुसा दरोगा
पुलिस के मुताबिक,आरोपी दरोगा मोहित राणा बुलंदशहर का रहने वाला है। उसका मुजफ्फरनगर में मकान है। वह सात माह से थाने में तैनात है। पीड़ित महिला दरोगा ने बताया कि बुधवार को वह दरोगा ड्यूटी करके अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसका कमरा थाना परिसर में ही है। देर रात 12 बजे नशे में धुत होकर दरोगा मोहित पहुंचा। उसके कमरे का दरवाजा खुला था।

मुंह दबाने की कोशिश की, फिर धक्का देकर भागी
यह देखकर वह मेरे कमरे में घुस गया और छेड़खानी शुरू कर दी। मैंने उसे धक्का दिया, लेकिन दरोगा मेरे ऊपर ही गिर पड़ा और गंदी हरकत करने लगा। अपने आप के बचाव में चिल्लाने लगी। मैंने भागने की कोशिश की तो मुंह दबाने लगा। इसके बाद मैंने जोर से उसे धक्का दिया। फिर चिल्लाते हुए वहां से भागी। मेरी आवाज सुनकर थाने के अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। मैं डर गई थी। जब तक मैंने उन्हें कुछ बताती, तब तक दरोगा वहां से भाग गया। इसके बाद मैंने एसएसपी शैलेश पांडे फोन किया। उन्हें दरोगा की हरकत के बारे में बताया।

सीसीटीवी में महिला के कमरे में जाता दिखा दरोगा
इधर, महिला थाने में दरोगा की सूचना मिलते ही एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने एसपी देहात त्रिगुण विशेन और सीओ गोवर्धन आलोक कुमार गुप्ता को थाने भेजा। गुरुवार दोपहर दोनों अधिकारी थाना पहुंचे और पीड़ित दरोगा से मामले की जानकारी ली। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। इसमें दरोगा कमरे में जाता हुआ दिखा, फिर वहां से निकलता हुआ दिखा।

खुद को बेकसूर बताता रहा, सीसीटीवी दिखाई तो भागने लगा
एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने पूछताछ के लिए आरोपी दरोगा मोहित को बुलाया। उन्होंने दरोगा को जमकर डांटा और जेल भेजने की बात कही। पहले तो वह अपने आपको बेकसूर बताता रहा, लेकिन जब उसे सीसीटीवी दिखाए गए, तो आरोपी दरोगा थाने से भाग निकला। सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर उसकी वर्दी उतरवाई गई। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि दरोगा ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर उनके साथ छेड़खानी और अभद्रता की। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराकर पीड़िता की शिकायत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी दरोगा गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »