Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़पंचकूला के सेक्टर-एक में बनेगा भव्य अटल पार्क मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...

पंचकूला के सेक्टर-एक में बनेगा भव्य अटल पार्क मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिलान्यास

  • अटल चौंक व पार्क पर खर्च होंगे लगभग 16 करोड रुपये

हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
चंडीगढ। रामनवमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला वासियों को दो बेहतरीन सौगात देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-एक में आज अटल चौक व अटल पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया। अटल चौक व पार्क पर लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। अटल चौंक माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स से सुखना लेक जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है। इस चौंक का कुल 40 फीट का डायमीटर होगा। चौंक को भव्य बनाने के लिए फव्वारे व लाइटें लगाई जाएगी। इसके अलावा चौंक के मध्य में धौलपुर पत्थर का कमल का फूल बनाया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 46.50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

इसी प्रकार 2.25 एकड़ भूमि पर अटल पार्क भी बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री ने किया। अटल पार्क को रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर कुल 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और यह पार्क लगभग 9 माह में बनाकर तैयार हो जाएगा। पार्क के मध्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की धातु से बनी बडी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्क में 13 विभिन्न तरह की वाटिकाएं भी बनाई जाएंगी, जिनमें वन्य जीव वाटिका, सुगंध वाटिका, आयुर्वेदिक वाटिका, सांस्कृतिक वाटिका, कलाकृति वाटिका, विज्ञान वाटिका आदि शामिल हैं। इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर पहुंचकर लिया 14 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात देने हरियाणा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दिन यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन व नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत व विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ने का कार्य करेंगे। श्री सैनी रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिजली वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। रेलवे हो या सडक़ों पर चलने वाले इलैक्ट्रिक व्हीकल हम हर चीज में बिजली पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में प्रधानमंत्री जिस 800 मैगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट की आधारशिला रखेंगे उसे भारत हैवी इलैक्ट्रिक्ल लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा बनाया जा रहा है और इसके निर्माण पर 7272 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस यूनिट का कार्य वर्ष 2028 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर व हिसार में दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों में कोई कमी न रहे इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की है और सभी तैयारियों का जायजा लिया है। कार्यक्रम की तैयारियों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर हरियाणा के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करने को आतुर हैं। प्रदेश को मिलने वाली विकास की इन सौगातों का प्रदेश ही नहीं देश के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में प्रदेश का विकास अब ट्रिपल गति से दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी गति को बढ़ाने के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं।


उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जा रहे पंडाल, वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था बेहतर हो और कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसकी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पार्किंग स्थलों पर भी पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त एवं सचिव विकास एवं पंचायत विभाग डॉ.अमित अग्रवाल, महानिदेशक सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के.मकरंद पांडुरंग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »