Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़हरियाणा में किसानों के लिए कुरुक्षेत्र-रेवाड़ी में बड़ी ऑयल मिल प्रोजेक्ट की...

हरियाणा में किसानों के लिए कुरुक्षेत्र-रेवाड़ी में बड़ी ऑयल मिल प्रोजेक्ट की मिलेगी सौगात: नायब सिंह सैनी

  • प्रदेश में जल संरक्षण के लिए बनाएं जाएंगे 2200 नए तालाब, 2 हजार तालाब बनाने का कार्य हुआ पूरा
  • गांव समानी में विकास कार्यों के लिए दी 21 लाख रुपए की अनुदान राशि
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव समानी में मन की बात कार्यक्रम में की शिरकत

हिन्दुस्तान तहलका  / लोकेश गुप्ता
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरसों का उत्पादन करने वाले लाखों किसानों को प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में बड़ी ऑयल मिल तथा रेवाड़ी और नारनौल में ऐशिया की सबसे बड़ी ऑयल मिल लगाने की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना को जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इस परियोजना से लाखों किसानों को फायदा होगा। इन सभी किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा। अहम पहलु यह है कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार गांव समानी में ग्राम पंचायत की तरफ से मन की बात कार्यक्रम को लेकर आयोजित भव्य समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 120वीं कड़ी में देश के नागरिकों को सम्बोधित किया और खेलो इंडिया पैरा गेम के खिलाडिय़ों को बधाई दी। इन खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 34 स्वर्ण पदक, 39 रजत पदक और 31 कांस्य पदक जीतकर सहित हरियाणा ने कुल 104 पदक हासिल किए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल योगा 2025 को योगा फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के लिए सभी प्रदेशों को कार्य करने के लिए कहा है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष नव सम्वत की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए गांव समानी के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने के साथ-साथ सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद अब प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर चलते हुए प्रदेश में तीन गुणा तेज गति से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। अभी हाल में विधानसभा सदन में प्रदेश का बजट पारित किया गया है और हर मद में समान रूप से बजट का बंटवारा किया गया है और प्रदेश का चंहुमुखी विकास करने के लिए पूरी संरचना और योजना तैयार कर ली गई है। सरकार ने जिन लोगों का पंचायती भूमि पर 20 साल से पुराना मकान है उनको 2004 के कलैक्टर रेट पर देने का निर्णय लिया है, इसी तरह हजारों पटटीदार किसानों को भी 2004 कलैक्टर रेट पर कासत वाली जमीन पर मालिकाना हक देने का काम किया है। सरकार ने महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम किया है। इस योजना का 17 लाख लाभार्थियों को फायदा मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैच दॉ रेन योजना के तहत तालाब बनाए जा रहे है। प्रदेश में 2 हजार तालाब बनाने का काम पूरा कर लिया है और आने वाले समय में प्रदेश में 2200 नए तालाब बनाएं जाएंगे। इसके अलावा किसानों से अपील की जा रही है कि किसान खेतों में और ग्राम पंचायत पंचायती भूमि में बरसात का पानी एकत्रित करे ताकि पानी का संरक्षण किया जा सके और प्रदेश डार्क जोन की स्थिति से बाहर आ सके। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोग ज्यादा फसल की पैदावार ले रहे है। इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी किसानों को टपका सिंचाई प्रणाली को अपनाना चाहिए और अटल भूजल योजना के तहत तालाब बनाकर पानी का संरक्षण करना चाहिए। प्रदेश सरकार ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के समक्ष 86 जोन को डार्क जोन से बाहर निकालने के लिए अटल भूजल योजना के तहत तालाब बनाने का प्रस्ताव रखा है और केन्द्रीय जलमंत्री ने इस प्रस्ताव को अनुमति भी दे दी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 77 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 36 हजार आवेदकों के खातों में 151 करोड़ रुपए की राशि जमा करवा दी गई है और शेष 41 हजार आवेदकों के खातों में जल्द योजना के तहत पैसा जमा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के तहत आगे भी सर्वे का कार्य चल रहा है। गांव की सरपंच शिवानी व समाजसेवी पवन कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गांव की मांगे रखी है। इस कार्यक्रम में सरपंच शिवानी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »