हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली द्वारा नए गठित जिलों के जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है। हरियाणा में पांच नए जिलों को बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिसके बाद हरियाणा में 27 जिले हो जाएंगे। 22 जिलों वाले हरियाणा में भाजपा ने 27 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। नए जिलों में हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और पटौदी शामिल हैं। अब भाजपा ने हरियाणा में नए गठित जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

नए गठित जिलों के बीजेपी जिला प्रभारी की नियुक्ति:-
- -डबवाली से मुकेश गौड़
- -गोहाना से किरण कलकल
- -बल्लभगढ़ से कमल यादव
- -पटौदी से राजकुमार वोहरा
- -हांसी से दीपक शर्मा