Thursday, July 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाहरियाणा-यूपी भूमि सीमा विवाद

हरियाणा-यूपी भूमि सीमा विवाद

  • फसल कटवाने पुलिस बल लेकर पहुंचा प्रशासनिक अमला, शांतिपूर्ण माहौल में कटवाई फसल

हिन्दुस्तान तहलका /अनीश कौशिक
समालखा। हरियाणा और यूपी का लंबे समय से यमुना नदी बांध पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते हरियाणा के खोजकीपुर गांव में यमुना बांध के अंदर यमुना पार प्रशासन ने पुलिस बल के साथ विवेक चौधरी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख एसडीएम अमित कुमार की मौजूदगी में फसल कटवाई। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ, हालांकि यूपी के किसान फसल व जमीन की बुआई को लेकर हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों से मिले थे। जिस पर एसडीएम अमित कुमार ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जमीन हरियाणा के किसानों की है फसल भी हरियाणा के किसानों की है। फिलहाल फसल को एसडीएम की कस्टडी में रखते हुए बेचकर एसडीएम खाते में पैसे जमा कर दिए जाएंगे बाद में जिसकी मलकियत साबित होगी उसे पैसे दे दिए जाएंगे। जिस पर यूपी के किसानों ने सहमति जताते हुए गेहूं की फसल कटाई के उपरांत एक बैठक कर मामले को निपटान संबंधित हामी भरी।

खोजकीपुर व टांडा गांव उत्तर प्रदेश के किसानों का आपस में विवाद
फसल कटाई को लेकर हरियाणा के खोजकीपुर व यूपी के टांडा गांव के किसानों का आपस में विवाद चल रहा था कि फसल की कटाई कौन करेगा, जिसको लेकर बीते दिनों दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की थी। पहले हरियाणा के प्रशासन ने खोजकीपुर के किसानों को ले जाकर फसल की कटाई का काम शुरू करा था। हरियाणा के प्रशासन ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि उक्त जमीन का रकबा हरियाणा का है और हरियाणा के किसान ही उक्त फसल की कटाई करेंगे। शनिवार को प्रशासन पुलिस बल के साथ हरियाणा के किसानों की फसल कटवाने के लिए यमुना पार पहुंचा और सरसों व गन्ने की फसल की कटाई शुरू करवाई। शांतिपूर्व माहौल में फसल की कटाई करवाई गई। इस मौके पर एसडीएम समालखा अमित कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम कमिश्नर विवेक, बापौली बीडीपीओ शक्ति सिंह व बापौली थाना प्रभारी नीरज आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

सरपंच सहित ग्रामीणों ने जताया विधायक भड़ाना का आभार
खोजकीपुर गांव में यमुना बांध के अंदर यमुना नदी के पार किसानों की गेहूं की फसल कटवाने का श्रेय सरपंच सुमित पहलवान सहित समस्त ग्रामीणों ने भाजपा विधायक मनमोहन सिंह भडाना को दिया है। ग्रामीणों ने फसल कटवाने संबंधित विधायक मनमोहन भड़ाना का भार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और कहां की विधायक के प्रयासों से ही हरियाणा के किसानों की फसल कटाई संभव हो पाई है।
जनता सब जानती है कि हरियाणा के किसानों की फसल की कटाई मनमोहन भड़ाना के आदेश पर शुरू की गई है। सरपंच सुमित ने बताया कि कटाई को लेकर किसान विधायक भड़ाना से मिल अपनी फसल की कटाई की मांग की थी। जिस पर विधायक भड़ाना ने आश्वासन दिया था कि अगर जमीन हरियाणा के किसानों की है तो उक्त फसल की कटाई हरियाणा के किसानों द्वारा ही की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »