Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाअस्पतालों में डॉक्टर से परामर्श लेने का समय निर्धारित करने की बड़ी...

अस्पतालों में डॉक्टर से परामर्श लेने का समय निर्धारित करने की बड़ी पहल: आरती राव

  • हरियाणा स्वास्थ्य हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 104 की शुरुआत

हिन्दुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोगों को ऑनलाइन नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता की कड़ी में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल करते हुए डॉक्टर से मिलने का समय लेने के लिए टोल फ्री नंबर डायल 104 की सुविधा उपलब्ध करवाई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने इस पोर्टल का शुभारंभ शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित विश्राम गृह से किया। इसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करवाया जा सकता है। शिकायतकर्ता से पांच दिन के अंदर-अंदर काॅल बैक की जाएगी। इस पोर्टल पर दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। इस दौरान प्रदेश से सभी सीएमओ वीसी से जुड़े। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में लोगों को लाइन में लगने से बचाना है। डायल 104 पर पहले से डॉक्टर से परामर्श लेने का समय लिया जा सकेगा।


एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है। अभी हाल ही में 761 डॉक्टरों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पहले से जारी ई-टेली मेडिसन सेवाओं को भी इसके साथ एकीकृत किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों के मरम्मत का कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर मनीष बंसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र यादव, डॉक्टर कुलदीप सिंह व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »