Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRनई दिल्लीसीएम सैनी ने पीएम मोदी को दी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर...

सीएम सैनी ने पीएम मोदी को दी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाए कड़े कदम: सीएम सैनी

हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी और सेना का आभार जताया। इसके उपरांत हरियाणा भवन नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनकी सर जमीन पर ही मिट्टी में मिलने का काम किया है। ऐसा ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं।

CM Saini Congratulates PM Modi on the Grand Success of Operation Sindoor
CM Saini Congrats PM for Operation Sindoor


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत कर निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा। इस घटना से देश के लोग आहत थे और उनमें रोष था। देश के नागरिक आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते थे। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और हमारे सैनिकों ने आतंकियों को उन्हीं की सर जमीन पर जाकर धूल में मिलाने का काम किया।

CM Saini - PM Modi News
Operation Sindoor Succesfull

श्री सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले आतंकवादी देश में घुसकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पूरे देश में भय का माहौल था कोई भी सुरक्षित नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है आतंकवाद की बची हुई जमीन को मिट्टी में मिलाने का। जहां से आतंकवादी जन्म लेते थे और पाक उन्हें संरक्षण देता था उसी पाक की भूमि पर जाकर हमारे सैनिकों ने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

Nayab Saini Press Conference
Nayab Saini Press Conference

प्रधानमंत्री ने ऐसी कार्यवाही करके देश को मजबूत, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। अब देश में संतुष्टि का भाव है और आतंकियों में भय का माहौल बना है।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाक का असली चेहरा पूरे विश्व के सामने आ गया है। पाक भारत को बदनाम कर रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक का आतंकी चेहरा पूरी दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।

PM Modi Meets Nayab Saini at Chandigarh
PM Modi Meets Nayab Saini at New Delhi

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को हरियाणा में चल रही विकास योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया है। प्रधानमंत्री ने डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कई विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री का हरियाणा का दौरा होता है तो जनता को नई ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती है।

Chandigarh News
Nayab Saini Meets PM at New Delhi


एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में जासूसी के मामलों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। ऐसे लोगों की सख्ती से जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »