Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाराज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम नायब सैनी

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम नायब सैनी

  • प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने की करी घोषणा
  • लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जायेगा: मुख्यमंत्री
  • महर्षि कश्यप का प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा: नायब सैनी

हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
लाडवा / कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक सरकारी संस्था का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए 21-21 लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की। मुख्यमंत्री शुक्रवार आज कुरुक्षेत्र ज़िले के लाडवा में ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सैनी ने लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने तथा लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी चेक करवा कर प्लॉट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य सभी मांगों की फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए सम्बंधित विभाग को भेजकर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का कार्य किया जायेगा।

Maharishi Kashyap Jayanti celebrations
Maharishi Kashyap Jayanti celebrations

कश्यप समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास: रामकुमार कश्यप
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने कार्यक्रम में पधारने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि कश्यप समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। रामायण काल में राजा निषाद, भक्त प्रह्लाद और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पंच प्यारों में भाई हिम्मत सिंह कश्यप भी इसी समाज की देन हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को कश्यप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री से समाज के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का भी आग्रह किया।

Maharishi Kashyap will always guide humanity: Naib Saini
Maharishi Kashyap will always guide humanity: Naib Saini

प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ रही: कृष्ण बेदी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हमारे आदर्श पुरुषों के जो महान विचार और सोच थी वो पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंतिम व्यक्ति को कैसे मुख्यधारा में जोड़ा जाए इसके लिए राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीब वर्ग के सच्चे हितैषी हैं और उनके दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हैं।

Ladwa will be named after Maharishi Kashyap: Chief Minister
Ladwa will be named after Maharishi Kashyap: Chief Minister

उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पधारने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, बीजेपी जिला अध्यक्ष तेजिंदर गोल्डी व कश्यप समाज के विभिन्न प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »