Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादफरीदाबाद में रियल एस्टेट कंपनी पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला...

फरीदाबाद में रियल एस्टेट कंपनी पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

तहलका जज्बा / संवाददाता
बल्लभगढ़। सेक्टर-7 में रहने वाले एक व्यक्ति से रियल एस्टेट कंपनी के कारोबारियों ने पांच करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने अब इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली की एक कंपनी रियल एस्टेट का कारोबार करती है। कंपनी का निदेशक वर्ष 2021 में अपने एक परिचित के साथ उसके घर आया और एत्मादपुर गांव स्थित जमीन को बेचने की बात कही। इस पर उसने उसके साथ 34 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा कर लिया। इसके बाद उसने कंपनी के निदेशक को अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस के माध्यम से करीब पांच करोड़ रुपये नकद भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद बिल्डर कंपनी को उसके नाम से सेल एग्रीमेंट करना था, लेकिन कंपनी की ओर से कोई व्यक्ति पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसकी आरोपियों के साथ मीटिंग हुई।

इसमें उसने दस्तावेजों में कुछ कमी बताकर रजिस्ट्री कराने में असमर्थता जताई। इसके चलते उसे रजिस्ट्री कराने में एक साल और लग गया। आरोप है कि कंपनी की ओर से अब तक न तो रजिस्ट्री हुई और न ही उसे पैसे दिए गए। जनवरी 2024 में जब वह अपने दोस्तों के साथ जमीन की पैमाइश कराने गया तो वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि यह जमीन उसकी है और उसने उन्हें कुछ कोर्ट के आदेश भी दिखाए। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपियों ने अभी तक उसे इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है और न ही उन्हें भुगतान किया जा रहा है। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है।


पुलिस कमिश्नर ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सेक्टर आठ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बिल्डर कंपनी, विशाल अग्रवाल, मानसी अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। ये सभी कंपनी में डायरेक्टर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »