Saturday, July 4, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादआग लगाकर फरार हुए अज्ञात, वासु गार्डन सुलगा, लाखों का सामान हुआ...

आग लगाकर फरार हुए अज्ञात, वासु गार्डन सुलगा, लाखों का सामान हुआ स्वाहा

हिंदुस्तान तहलका / हिमांशी

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित वासु गार्डन में गुरुवार को अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वासु गार्डन को बचाया नहीं जा सका। यहां रखा सामान आदि स्वाहा हो गया। गार्डन खंडहर हो गया है। आग से यहां लाखों का नुकसान हो गया।

आज सुबह अज्ञात लोगों ने वासु गार्डन में आग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कंट्रोल नहीं हुई तो फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दे दी। दमकल विभाग भी कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया । लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में वासु गार्डन पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया।

वासु गार्डन के मालिक सुभाष गोयल ने बताया कि सुबह 7 बजे मेरे पास फोन आया कि यह आग लग गई है। जब मै यहां पहुंचा त्यों सबकुछ जलकर राख हो चूका था। दमकल की तीन गाड़ियां आई थी। तीन घंटे बाद भी अभी तक धुआं उठा रहा है। मेरे लड़कों ने बताया कि तीन लड़के आए थे,जिन्होंने यह आग लगाई थी और वो भाग गए। उन लड़कों को कोई भी नहीं जानते थे। वो लड़के पहले भी आए थे। पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए आए थे। अब देखो क्या होता है। मेरा तो लाखों का नुकसान हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »