हिंदुस्तान तहलका / काजल
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में गुरुवार को महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि रिहायशी इलाके में ठेका खुलने से माहौल बिगड़ रहा है और बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ठेके के बाहर बैठकर इसको बंद कराने की मांग की।
स्थानीय निवासी वानी का कहना है कि शराबियों की भीड़ से महिलाओं और लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल जाने में भी दिक्कत आ रही है।उनका कहना है कि हमारी बेटियां घर से बाहर नहीं जाती।
स्थानीय निवासीसीमा ने कहा कि एमएलए और पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि इसको हटा दिया जाएगा। लेकिन आज तक नहीं हटाया गया। आज इसमें शराब रखी जा रही है। जब कि इसको शिफ्ट होना था। यहां आए दिन झगड़ा होता रहता है। दारू पीकर हंगामा करते है। मारपीट करते है।
स्थानीय निवासी वैशाली ने बताया कि शराब के ठेके के पास आए दिन झगड़े होते हैं और शराबियों का जमावड़ा रहते हैं। जिससे गली-मोहल्लों का माहौल बिगड़ रहा है। शराब के आदी लोग यहां आकर नशे की हालत में हंगामा करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को रोज़ परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रदर्शन कर रही एक महिला ने बताया कि हमारे बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन अब उन्हें अकेले भेजने से डर लगता है। शराब पीकर लड़खड़ाते लोग गली में पड़े रहते हैं। कई बार छींटाकशी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि महिलाएं अड़ी रहीं और उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठेका नहीं हटाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
पार्षद जयवीर खटाना ने कहा कि करीब पांच महीने पहले इस मामले को लेकर विधायक जी ज्ञापन दिया था। विधायक जी मजबूत आश्वाशन दिया था। उच्च अधिकारी और पुलिस कमिश्नर खुद यहां आये थे। उन्होंने स्कूल से इसठेके की नपाई भी की थी। जोकि 80 मीटर में आया। जबकि सरकार के नियम के अनुसार 150 मीटर के दायरे में कोई भी ठेका नहीं खोला जाएगा। इस मामले में जो भी अधिकारी पालना नहीं कर रहा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। जिस बिल्डिंग में यह ठेका है वो भी अवैध रूप से बनी है। यह ठेका अब किसी भी हालत में यह ठेका नहीं खुलेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन जनता की मांगों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वाकई ठेके को हटाने की कार्रवाई होती है या नहीं।


