Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeएयर इंडिया के पैसेंजर विमान एआई-171 क्रैश - Ahemdabad Plane Crash
Array

एयर इंडिया के पैसेंजर विमान एआई-171 क्रैश – Ahemdabad Plane Crash

हिंदुस्तान तहलका

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग एआई-171 क्रैश हुआ है, जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.एयरपोर्ट आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है।

बता दें, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है.

नागरिक उड्डन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही तुरंत विजयवाड़ा से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे डीजीसीए, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की। उन्होंने विमान दुर्घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मंत्री से कहा है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहें। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं।

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हमारा ध्यान उन सभी लोगों की मदद करने पर है जो इस हादसे में प्रभावित हुए हैं और उनके परिवारों को हर तरह की सहायता देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। जरूरतमंद लोगों को पूरी मदद दी जा रही है। जैसे ही हमें और सही जानकारी मिलेगी, हम आगे अपडेट देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमने एक इमरजेंसी हेल्प सेंटर शुरू किया है ताकि जिन परिवारों को जानकारी चाहिए, उन्हें मदद मिल सके।

एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपका भी कोई इस विमान में यात्रा कर रहा था तो आप इस नंबर 1800-5691-444 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। वहीं, गुजरात में फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।

दुर्घटना से ठीक पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भेजा था ‘मेडे’ कॉल

एयर इंडिया के विमान हादसे से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी ) को ‘मेडे’ (Mayday) कॉल किया था। ‘मेडे’ एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन संकेत है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई विमान गंभीर खतरे में हो और तत्काल सहायता की आवश्यकता हो। यह ‘मेडे’ कॉल दिखाता है कि पायलट ने आखिरी पलों तक विमान को बचाने या कम से कम एटीसी को स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पूरा देश स्तब्ध है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। अक्षय कुमार से लेकर परिणीति चोपड़ा और अनन्या पांडे का नाम शामिल है। सभी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक एयर इंडिया विमान हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह हृदय विदारक घटना है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। बेहद दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।”

हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख

विमान हादसे पर राहुल गांधी ने भी जताया दुख लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और दुख हो रहा होगा, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। इस बेहग मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनमें से हर एक के साथ हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं – हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

गुजरात को गहरा शोक — पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का विमान हादसे में निधन

अहमदाबाद से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है ये हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ, जब एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंदन के लिए उड़ान भर रहा था टेकऑफ के दौरान अचानक विमान में ज़ोरदार धमाका हुआ… और देखते ही देखते हादसा हो गया विजय रूपाणी इस फ्लाइट में पैसेंजर नंबर 12 थे उनके करीबी नितिन भारद्वाज के मुताबिक, रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बेटी की शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं म्यांमार में जन्में विजय रूपाणी ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इमरजेंसी के दौरान की थी वे 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने… और लंबे समय तक राज्य की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे आज उनका यूं अचानक जाना, न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। विजय रूपाणी जी को हिंदुस्तान तहलका की तरफ से भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »