हिंदुस्तान तहलका / संवाददाता
इंग्लैंड। बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार रात इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 साल के थे। वह पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई। इस खबर से करिश्मा कपूर बुरी तरह से टूट गई। करिश्मा की बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ अली खान और करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा देर रात ही उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। संजय की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे।
बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे।


