Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeबॉलीवुड"सैयारा’ की गूंज बॉक्स ऑफिस से दिलों तक: अहान-अनीत की पहली फिल्म...

“सैयारा’ की गूंज बॉक्स ऑफिस से दिलों तक: अहान-अनीत की पहली फिल्म ने रचा इतिहास, 4 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक

यशराज फ़िल्म्स की नई रोमांटिक पेशकश ‘सैयारा’ ने अपने पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यह फ़िल्म न केवल नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा को इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिला रही है, बल्कि एक लंबे समय बाद एक जज़्बाती प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर पसंद किए जाने की वापसी का भी संकेत है।

बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत

‘सैयारा’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया।

दूसरे दिन: ₹26.25 करोड़

तीसरे दिन (रविवार): ₹35.75 करोड़

चौथे दिन (सोमवार): ₹20 करोड़ से अधिक

कुल मिलाकर चार दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

निर्देशक मोहित सूरी की सबसे बड़ी हिट-

13 फिल्मों का निर्देशन कर चुके मोहित सूरी के लिए ‘सैयारा’ करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता साबित हो रही है। इससे पहले उन्होंने ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’, ‘मर्डर 2’, ‘जहर’ जैसी रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्में दी हैं।

संगीत बना आत्मा, दर्शकों को जोड़ा-

फ़िल्म का टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका है। समीक्षक और दर्शक मानते हैं कि फिल्म की जज़्बाती गहराई को संगीत ने और भी प्रभावशाली बनाया।

नवोदित सितारों की शानदार एंट्री-

अहान पांडे, अभिनेता चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं।

अनीत पड्डा, अमृतसर की रहने वाली हैं और इससे पहले वेब सीरीज़ ‘Big Girls Don’t Cry’ और फ़िल्म ‘सलाम वेंकी’ में नजर आ चुकी हैं।

इन दोनों की केमिस्ट्री को ‘रितिक-अमीषा’ के डेब्यू जैसा बताया जा रहा है।

समीक्षकों और दर्शकों की राय

नितिन गुप्ता,फरीदाबाद : “सच्चे प्यार की कहानी, जिसकी आज के समय में ज़रूरत थी।”

अर्शी राजपूत,दिल्ली: “प्यारा म्यूज़िक और सच्चा रोमांस – एक परफेक्ट मोहित सूरी फिल्म।”

दीपा राणा,फरीदाबाद : “दिल छूने वाली कहानी, जिसकी मासूमियत कनेक्ट करती है।”

हालांकि कुछ दर्शकों ने कहानी की “पारंपरिक शैली” पर सवाल उठाए हैं, लेकिन फिर भी युवाओं में क्रेज बरकरार है।

‘छावा’ से तुलना और भविष्य की उम्मीदें

इस साल की सबसे बड़ी हिट ‘छावा’ (₹600 करोड़ कलेक्शन) के बाद ‘सैयारा’ को दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।

फिल्म की सफलता के पीछे की रणनीति

सीमित प्रमोशन

मीडिया में रहस्य बनाए रखना

गानों की गुणवत्ता

और मोहित सूरी का निर्देशन

‘सैयारा’ ने न केवल नए चेहरों को स्टारडम की ओर पहुंचाया है, बल्कि हिंदी सिनेमा में एक अच्छी लव स्टोरी की कमी को भी दूर किया है। संगीत, केमिस्ट्री और जज़्बात का सही मिश्रण इस फिल्म को 2025 की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बना रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »