हिंदुस्तान तहलका
- 9 बचाए गए, 10 लापता, दो की मौत
- घटना के वक्त वाहन में 20 लोग थे सवार
- बद्रीनाथ जा रहा था टेम्पो ट्रैवलर वाहन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। घोलतीर इलाके में यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल से दो यात्रियों का शव बरामद हुआ है। 10 लोग लापता बताया जा रहा हैं। 9 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के वक्त वाहन में 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह टेम्पो ट्रैवलर वाहन बद्रीनाथ जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। जिला पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस आर्मी, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह एक 31-सीटर टेम्पो ट्रेवलर था और यह राजस्थान की ओर से आ रहा था। जिसमें उदयपुर (राजस्थान) और गुजरात से आया परिवार चारधाम यात्रा पर था। जिला प्रशासन के मुताबिक वाहन के नदी में गिरने से पहले कुछ यात्री खिड़कियों और दरवाजों से बाहर छिटक गए थे, अलकनंदा नदी में तेज बहाव के कारण टेम्पो ट्रेवलर बह गया। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया। टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर ऊपर सड़क तक पहुंचाया। घायल यात्रियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर तैनात हैं। इन दिनों उत्तराखंड के कई हिस्से में तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से नदियां लबालब हैं। बारिश के चलते भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। जबकि दस लोग लापता है।

घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती बस के ड्राइवर सुमित का कहना है कि उनकी गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर लगने के बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन करने जा रहे थे।

घायल दीपिका ने इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाते समय कहा कि हम रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहे थे। एक ट्रक ने हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे हमारी गाड़ी खाई में गिर गई। हम 20 लोग थे और मैं उनमें से केवल 8 को जानती हूं।

इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेम्पो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि डीडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
घायलों की सूची
- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंदा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
मृतकों का विवरण
- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
- ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।
लापता चल रहे व्यक्तियों का विवरण
- रवि भावसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्कल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
- मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पुना कुंभारिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
- ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुंदा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
- गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
- संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
- चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आई माता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
- कट्टा रंजना अशोक, निवासी ठाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
- सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।
रेस्क्यू टीम श्रीनगर, गढ़वाल में बांध के पास तलाशी अभियान चला रहे हैं, जो रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर है, ताकि उन बस यात्रियों की तलाश की जा सके जो तेज बहाव के कारण नदी में बह गए होंगे।


