पुश्तैनी घर को बनाएंगे माँ शांति देवी पुस्तकालय
रोहतक। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासन मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पुश्तैनी गांव बनियानी में करीब डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर मिली लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने का ऐलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने पुश्तैनी घर को माँ शांति देवी पुस्तकालय के नाम से दान करने की भी घोषणा की है। यह पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक अनुकूल माहौल प्रदान करेगा। मनोहर लाल के इस उदार निर्णय से गाँव में शिक्षा और सहायता के नए द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री अपने हिस्से की जमीन बेचकर प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग किया था।


