Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादअटाली गांव में शहीद संदीप कालीरमन की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में भारी...

अटाली गांव में शहीद संदीप कालीरमन की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

फरीदाबाद। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर नायक संदीप कालीरमन की मूर्ति को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। यह घटना गांव अटाली स्थित खेल परिसर में हुई, जहां सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शहीद की क्षतिग्रस्त मूर्ति को देखा। घटना के बाद पूरे गांव में रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे शहीद का अपमान बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, संदीप कालीरमन 10 पैरा स्पेशल फोर्स में नायक के पद पर तैनात थे और वर्ष 2019 में पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में गांव अटाली के खेल परिसर में एक भव्य मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार सुबह जब लोग रोजाना की तरह टहलने पहुंचे, तो देखा कि शहीद संदीप कालीरमन की मूर्ति की नाक को तोड़ा गया है, साथ ही मूर्ति के चारों ओर लगे शीशे की खिड़कियां भी तोड़ दी गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस कृत्य को बेहद शर्मनाक और देश के शहीदों का अपमान बताया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में धुत किसी शरारती तत्व ने इस हरकत को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

शहीद के भाई ने कहा- शहीद किसी एक घर या गांव का नहीं, पूरे देश का होता

शहीद संदीप के छोटे भाई सोनू कालीरमन ने कहा कि शहीद किसी एक घर या गांव का नहीं, पूरे देश का होता है। जिन लोगों ने ये घिनौनी हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।” उन्होंने बताया कि वह इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों तक जाएंगे और दोषियों को सजा दिलवाकर ही दम लेंगे।

छांयसा थाना पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही छांयसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

शहीद संदीप कालीरमन का परिचय

  • जन्म: 12 फरवरी 1983, गांव अटाली, फरीदाबाद
  • पिता: नयनपाल कालीरमण (किसान)
  • सेना में भर्ती: वर्ष 2005 (12वीं के बाद)
  • सेवा: 10 पैरा कमांडो, नायक पद
  • शहादत: वर्ष 2019, पुलवामा (आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से)
  • सम्मान: मरणोपरांत शौर्य चक्र (राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा)
  • परिवार: पत्नी- गीता देवी (गांव दयालपुर),
  • तीन बच्चे: – बेटी लावण्या, जुड़वां बेटे रक्षित और रसित।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »