Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादनन्हे फोटोग्राफर्स की बड़ी क्लिक, जीबीएन स्कूल में छाया कैमरा फीवर!

नन्हे फोटोग्राफर्स की बड़ी क्लिक, जीबीएन स्कूल में छाया कैमरा फीवर!

हिंदुस्तान तहलका / पंकज सविता

छाते भीगे, बच्चे हँसे – कैमरे में कैद हुई प्यारी शरारतें!

फरीदाबाद। सेक्टर-21 डी स्थित जीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियां बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गईं। स्कूल ने इस विशेष दिन को रेन डे एक्टिविटी के साथ जोड़ते हुए नन्हे छात्रों को फोटोग्राफी की दुनिया से परिचित कराया।

इस अवसर पर नर्सरी और केजी कक्षा के छात्रों ने रंग-बिरंगे छातों के साथ कैमरे के सामने पोज़ दिए, तो वहीं खुद कैमरा थामकर अपने साथियों की तस्वीरें भी खींचीं। बच्चों की मासूम शरारतें, उत्साह और हँसी के पल कैमरे में जैसे ही कैद हुए, पूरे परिसर में खुशियों की बारिश होने लगी।बच्चों ने पहली बार कैमरे का प्रत्यक्ष अनुभव लिया और बड़ी सहजता से एक-दूसरे की फोटो क्लिक कीं। इस अनुभव ने न केवल उनकी रचनात्मकता को निखारा, बल्कि तकनीक से जुड़ने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया।

बच्चों की रचनात्मक सोच को मिली नई उड़ान: निशा शर्मा

स्कूल की प्रिंसिपल निशा शर्मा ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बच्चों को कैमरे से जुड़ते देखना बेहद खास अनुभव था। हमने जानबूझकर इस दिन को रेन डे एक्टिविटी के साथ जोड़ा ताकि बच्चे सीखते हुए मज़ा भी कर सकें। इस दौरान बच्चों ने अपने नजरिए को कैमरे के माध्यम से अभिव्यक्त किया, जिससे उनकी रचनात्मक सोच को नई उड़ान मिली। इस अनुभव ने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाया और टीमवर्क का महत्व भी समझाया। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की कल्पना शक्ति बढ़ती है और वे अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। हम हमेशा बच्चों को नए तरीकों से सीखने और सोचने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे ताकि वे भविष्य में बेहतर व्यक्तित्व और रचनाकार बन सकें। इस कार्यक्रम ने बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। बच्चों ने खूब क्लिक किया, खूब हँसे और ढेर सारी नई बातें सीखीं। यह दिन उनके स्कूली जीवन की यादगार तस्वीरों में हमेशा कैद रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »