चंडीगढ़। BJP की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने संगठन को मजबूत करने और सरकार के कामकाज में तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में हाल ही संपन्न हुई जिला कार्यकारिणी बैठकों की समीक्षा की गई और आगामी जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, कृष्ण बेदी, डॉ. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक से भाजपा संगठन को मजबूती मिलने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।



