-देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तरक्की के रास्ते खुले, भारत का बढा दुनिया में सम्मान: कृष्ण पाल
हिन्दुस्तान तहलका / दीपा राणा
बल्लभगढ़ – भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की एक और सौगात दी है। उन्होंने बल्लभगढ़ क्षेत्र में सीवर और सड़कों सहित करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।
बल्लभगढ़ को मिली यह सौगात
केंद्रीय राज्य मंत्री और परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को एक करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की सौगात दी। जिसमे सीवरेज लाइन और आरएमसी सड़को के साथ-साथ हरी विहार कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल से कार्य होगा। इस कड़ी में ऊंचा गांव में राठौर चौक से सेक्टर- 62 तक जाने वाली सीवर लाइन के अलावा ऊंचा गांव में सैनिक स्कूल के सामने बनाई जाने वाली आरएमसी रोड, वार्ड-40 में हरी बिहार की 17 गलियों को इंटर लॉकिंग टाइलों से बनाने का शिलान्यास किया गया है।
पूरे प्रदेश में बल्लभगढ़ विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है
मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की के रास्ते खुले हैं और भारत देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उसी तरह हरियाणा में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। श्री गुर्जर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले बल्लभगढ़ की हालत बहुत ही खराब थी। हरि बिहार जैसे इलाके में गंदा पानी का भराव और गलियां गड्ढों में तब्दील थी। लेकिन आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की मेहनत, लगन और प्रयासों से सभी कॉलोनी में सीवर लाइन डलवाई गई है और पक्की सड़के बनवाई गई है। आज बल्लभगढ़ पूरे प्रदेश में विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ प्रदेश में चौमुखी विकास: मूलचंद शर्मा
वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने पर धन्यवाद और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के सहयोग से बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में रोल मॉडल के रूप में चहुंमुखी विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो पाया है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, प्रताप भाटी, हर प्रसाद गौड़, जयवीर खटाना, बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव,जेपी मास्टर, बृजलाल शर्मा, कौशल शर्मा, लखन बेनीवाल, योगेश शर्मा, उधम अधाना, जगत भूरा, हेमंत, पवन सैनी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदोरिया, कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम सहित नगर निगम के अधिकारी व कॉलोनीयों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।