Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान तहलका  / रिंकू शर्मा

मथुरा – उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के 40 जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। यह आत्मघाती हमला, जम्मू श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर, कैंडल जलाकर, पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया । इस अवसर पर अधिष्ठाता पशु चिकित्सा संकाय, प्रोफेसर विकास पाठक, निदेशक शोध, प्रोफेसर विनोद कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गुलशन कुमार, शल्य चिकित्सा विज्ञान के अध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित, औषधि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »