ससुराल पक्ष के चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
हिंदुस्तान तहलका / नसीम खान
तावडू – उप मंडल के गांव सीलखो में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक के पिता ने आरोप लगाया कि युवक ससुराल पक्ष के नाजायज तंग करने के वजह से फैंसी लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव सिलखो निवासी सम्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके 27 वर्षीय पुत्र की शादी डेड साल पहले फिरोजपुर झिरका के गांव इब्राहिम बास निवासी सबरूना से हुई थी।
उसके पुत्र के ससुराल वाले इरशाद, सबरूना, सहूनी व साहिल उसके पुत्र को नाजायज तंग व परेशान करते थे। पुत्र का ससुर इरशाद लालची किस्म का व्यक्ति है। जिसने 8 लाख रुपए का जेवर जो उसने अपनी पुत्र वधू को चढ़ाया था जिसे लेकर अपने पास रख लिया। इरशाद अपनी पुत्री का तलाक करवाना चाहता था। गत 20 फरवरी को उसका पुत्र अकरम अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल बाइक पर सवार होकर गया था जो बुधवार को दोपहर 1 बजे अपने घर गांव सिलखो में पहुंचा व अपनी मां को बताया कि उक्त ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की व उसकी काफी भेजती करके बाइक छीन ली वही अपनी पुत्री सहरूना को तलाक देने का दबाव बनाया।
जब उसने तलाक देने से मना किया तो उन्होंने धमकाया कि फिर कभी यहां मत आना उसके बाद लगभग दोपहर 2:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने सारी बात बताई जिस पर वह पुत्र के कमरे में गया तो उसका पुत्र पंखे से लटका हुआ था उसने वह उसके परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अपने पुत्र को नीचे उतारा जब तक उसके पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी। उक्त द्वारा की गई भेजती वह मारपीट के सदमे को उसका पुत्र सहन नहीं कर पाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त ने उसके पुत्र को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया पुलिस ने सम्मा की शिकायत पर उसके पुत्र के ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


