Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादडीसी ने की हाफ मैराथन को लेकर निवर्तमान महापौर, पूर्व उप महापौर...

डीसी ने की हाफ मैराथन को लेकर निवर्तमान महापौर, पूर्व उप महापौर और पूर्व पार्षदों के साथ मंत्रणा

हिन्दुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में आगामी तीन मार्च को फरीदाबाद मैराथॉन नाम से एक बड़ा इवेंट किया जाएगा। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के  हजारों धावक भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद मैराथॉन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर विजेताओं को नकद ईनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे।

डीसी विक्रम सिंह वीरवार को अपने कार्यालय में निवर्तमान महापौर, उप महापौर और कौसंलरो संग की  हॉफ मैराथॉन में  ज़्यादा से ज़्यादा भागीदारी बारे मंत्रणा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में महानगरों की तर्ज़ पर देश के दिल्ली और मुंबई जैसे देश के प्रमुख शहरों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों की तरह हॉफ औद्योगिक महानगर/उद्योगिक नगरी फरीदाबाद में हाफ मैराथॉन का वार्षिक कार्यक्रम 03 मार्च की सुबह से सूरजकुंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मैराथॉन में भागीदारी के लिए हजारों की संख्या में प्रोफेशनल रनर्स ने फरीदाबाद हॉफ मैराथॉन डॉट कॉम पर अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन 29 फरवरी तक करवाया जा सकता है।

मैराथॉन मार्ग में यह होंगी व्यवस्थाएं

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मैराथन मार्ग पर रनर्स की सुविधा के लिए प्रत्येक दो किलोमीटर पर मेडिकल स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्टेशन के साथ साथ वहां पर ग्लूकोस, एनर्जी ड्रिंक्स सहित मोबाइल टॉयलेट्स की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मैराथन मार्ग में रनर्स को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पूरे मार्ग पर वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं प्रत्येक 150 से 200 मीटर के बीच पुलिस कर्मी भी नियुक्त किए जाएंगे।

इसके साथ ही इस आयोजन में जिला फरीदाबाद और गुरूग्राम स्थित सभी यूनिवर्सिटी व सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 11 व कक्षा 9 के बच्चों को भी इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।

मैराथन के लिए ऐसे करें Registartion

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मैराथॉन में सहभागी बनने के इच्छुक नागरिक फरीदाबाद मैराथॉन डॉट कॉम पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक को मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा जिस पर उन्हें ओटीपी प्राप्त होगा। इसके उपरांत उसे अपनी पर्सनल जानकारी व अन्य जानकारी भरनी होगी।

यह है मैराथन का रूट चार्ट

डीसी विक्रम ने कहा कि मैराथन का शुभारंभ सूरजकुंड परिसर से होगा और यह शहर के बड़खल मोड़ से वापिस जाएगी। जहां विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को नगद इनाम से सम्मानित किया जाएगा।

विजेताओं को सम्मानित के लिए धन राशि

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि 21 किलोमीटर ओपन केटेगरी में हॉफ मैराथन में प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता को एक लाख रुपये की नकद  धनराशि , द्वितीय विजेता को 75 हजार, व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता की 50 हजार रुपये की धनराशि के  नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं दस किलोमीटर मैराथान के प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय विजेता को 30 हजार, व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता की 20 हजार रुपये की धनराशि के  नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की होगी लाइव परफॉर्मेंस

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद जिला में यह अपने आप में पहला ऐसा बड़ा कार्यक्रम होगा।  जिसमें मैराथॉन में आए रनर्स में जोश व रोमांच भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उन्होंने बताया कि मुक्चय आयोजन स्थल के साथ साथ मैराथॉन के पूरे रूट पर निर्धारित स्थानों पर भी छोटे स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस आयोजित किए जाएंगे जो रनर्स को बूस्ट अप करेंगे।

बैठक में यह महानुभाव रहे उपस्थित

बैठक में एडीसी आनन्द शर्मा, निर्वतमान महापौर सुमन बाला, निर्वतमान उप महापौर मनमोहन गर्ग, निर्वतमान कौसंलर मनोज नास्वा, जसवंत सिंह, औमप्रकाश रक्षवल, दीपक यादव, मुकेश डागर सहित अन्य कौसंलर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »