हिन्दुस्तान तहलका / नसीम खान
तावडू – शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर कपिल देव ने निजी अस्पताल संचालकों की एक बैठक ली। बैठक में जच्चा बच्चा केंद्र चलने वाले अस्पताल संचालकों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जच्चा बच्चा केंद्र संचालक बच्चा पैदा करने के बाद 24 घंटे तक जच्चा बच्चा को अपनी निगरानी में रखें। वही प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में बच्चों के जन्म के बाद जीरो डोज टीकाकरण जरूरी है। बीसीजी टीकाकरण से खांसी व टीबी आदि रोगों को निरोग रहने की क्षमता प्रदान होती है। बीसीजी टीकाकरण के कारण ही इंडिया ने कोरोना को मात दी, क्योंकि इंडिया में बीसीजी टीकाकरण लंबे समय से चल रहा है। जिस कारण इंडिया में और देशों की अपेक्षा कोरॉना काल के दौरान मृत्यु दर बहुत कम रहा। जिस कारण अब इंडिया की तर्ज पर लगभग सभी देशों ने बीसीजी टीकाकरण अनिवार्य कर दिया। उन्होंने बैठक में सभी को निर्देश दिया की जच्चा बच्चा केंद्र संचालक बीसीजी जीरो डोज टीकाकरण नहीं करता है तो उसे पर एक नवजात का पांच सौ जुर्माना लगाया जाएगा।


