Monday, October 14, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: महापौर विनोद अग्रवाल ने किया 20 -20 लाख की लागत...

UP News: महापौर विनोद अग्रवाल ने किया 20 -20 लाख की लागत से नव निर्माण होने वाली सीसी सड़क का शुभांरभ

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – महापौर विनोद अग्रवाल (Mayor Vinod Aggarwal) द्वारा नगर निगम के विकास कार्यों में लगातार गति प्रदान करते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36 और वार्ड 45 संयुक्त रूप से कैबिनेट पार्षद राकेश भाटिया और उमा मुनेश दीक्षित के यहां लगभग 20 -20 लाख की लागत से नव निर्माण होने वाली सीसी (cc) सड़क का विधिवत पूजा के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य कराये जा रहे हैं, इन दोनों वार्डो में पहले भी निधि द्वारा सड़के  बनवाई गई है और जो भी क्षेत्र निर्माण होने से रह गया है उसको भी जल्दी बनवा दिया जाएगा। आज जिस सड़क का उद्घाटन हुआ है उससे यहां के स्थानीय निवासियों को आवगमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिये स्थानीय निवासियों द्वारा पटका पहनाकर महापौर का स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सुधांशु खंडेलवाल, अनीश वर्मा, दिनेश शर्मा एडवोकेट, गिर्राज धनी, श्याम बघेल, उमेश बघेल, शशांक गौड़, ब्रजनाथ शर्मा, अंकित राघव, अर्पित सारस्वत, अशोक बघेल, राहुल ठाकुर, राम ठाकुर, मान सिंह,नंद किशोर सैनी, तीरथ राज कठेरिया, चंदन सैनी,रजत जोशी, दिनेश गोस्वामी,
अर्जुन ठाकुर, भूदेव प्रसाद दीक्षित, सत्य प्रकाश शर्मा,राजकुमार अग्रवाल, विजेंद्र चौधरी, नेत्रपाल चौधरी, राजेश शर्मा,रामवीर ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »