Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: आरएसएस का घोष वादन: स्वयंसेवकों ने शिव मंदिरों पर की...

UP News: आरएसएस का घोष वादन: स्वयंसेवकों ने शिव मंदिरों पर की आराधना

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – अखिल भारतीय घोष दिवस (All India Ghosh Day) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा घोष वादन किया गया। महा शिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने घोष वादकों के साथ शिव मंदिरों पर आराधना की। इस दौरान भगवान शिव से जुड़ी 14 रचनाओं की घोष वादन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक महा शिवरात्रि पर्व पर मथुरा के वृंदावन में सर्राफा बाजार स्थित शिव मंदिर और वनखंडी महादेव स्थित शिवालय पर घोष वादन कर भगवान भोलेनाथ की स्तुति की।

स्वयं सेवकों द्वारा घोष वादन के माध्यम से की गई भगवान शिव की स्तुति से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। महा शिवरात्रि के अवसर पर एकत्रित हुए स्वयं सेवकों में से 36 स्वयं सेवकों ने 14 रचनाओं की प्रस्तुति दी। ये सभी रचना शास्त्रीय रागों पर आधारित थीं। जिनमें शिवरंजनी किरण, उदय भू, निर्भय चेतक, राजहंस ध्वनि, भूप राग आदि प्रमुख थी। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने शिव आराधना का आनंद लिया।

घोष वादन करता है राष्ट्र आराधन के लिए प्रेरित

महा शिवरात्रि पर्व पर हुए घोष वादन के बारे में नगर कार्यवाह संजय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय घोष दिवस मनाता है। संघ हिंदू समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलाकर गतिमान करने का काम 1925 से कर रहा है। उसी क्रम में यह घोष वादन सभी कुरीतियों से मुक्त करा कर हमें आनंदमय हृदय से राष्ट्र आराधना करने को प्रेरित करता है। सह जिला प्रचार प्रमुख विजय राघव ने संघ और घोष के बारे में बताया कि संघ व्यक्ति और समाज को जोड़ता है। जबकि घोष मन और आत्मा को। संगीत एक साधना है यह साधना नियमित अभ्यास से सिद्धता की ओर अग्रसर करती है।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कार्यवाह अरुण दीक्षित, सह जिला प्रचार प्रमुख विजय, नगर संघ चालक प्रेम शंकर वैद्य, नगर विस्तारक कृष्ण कांत जोशी, शारीरिक प्रमुख कन्हैया कुमार, सह सूजन सिंह, गिर्राज शर्मा, गिरधर वैद्य, शुभम दिवाकर, गोपाल, अंशराज, नैतिक, प्रशांत, दीपेश, आर्यन, गौरव, केशव सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »