Saturday, October 24, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मथुरा के Mayor ने Door-toDoor कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दिखाई...

UP News: मथुरा के Mayor ने Door-toDoor कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत सभी 70 वार्डों के विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होने वाले कूड़े के कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन कार्य को पूरा करने के लिए नेचर ग्रीन एण्ड टूल्स कम्पनी का चयन किया गया। जोकि विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कूड़े का कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन का कार्य किया करेंगी। इस शुभारंभ पूर्व महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम के पार्षदगणों एवं  मथुरा-वृन्दावन नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में डोर टू डोर गाड़ियों का फीता काटकर, मंत्रोचारण के मध्य नारियल फोड़ते हुए झण्डी दिखाकर रवाना किया ।

कूड़े का होगा समुचित निस्तारण, जल्द मिलेगी गंदगी से निजात: Mayor

Mayor विनोद अग्रवाल ने कहा कि अब नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य पूरा होगा। जिससे वार्डों में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होने वाले कूड़े की मात्रा में कमी आएगी और वार्डों में स्वच्छता अधिक सुदृढ होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान माह में होली का पर्व मनाया जाएगा, होली पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन मथुरा-वृन्दावन होगा। इससे अधिक संख्या कूड़ा जनित होने की प्रवल सम्भावना है। चयनित संस्था द्वारा जनित होने वाले कूड़े को एकत्रित करते हुये नियत स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही संस्था द्वारा प्रतिदिन वार्डों में एकत्रित होने वाले कूड़े को निस्तारण के लिए कूड़ाघर भेजा जाएगा।

संस्था द्वारा तैयार होगा मोबाइल ऐप: शशांक चौधरी

Mathura mayor flags off door-to-door garbage collection vehicles

नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने संस्था के कार्य पर प्रकाश डालते कहा कि संस्था द्वारा कूड़ा कलेक्शन कार्य के अतिरिक्त तकनीकि क्षेत्र में अभिनव प्रयास किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत संस्था द्वारा मोबाइल ऐप तैयार किया जायेगा। उक्त एप पर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के रूट एवं समय निर्धारित होंगे। इस ऐप पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के स्थानीय निवासी कूड़ा कलेक्शन वाहन की वर्तमान स्थिति तद्समय ही देख सकेंगे। ऐप के माध्यम से निवासीगण कूड़ा कलेक्शन  शिकायत एवं फीडबैक भी पंजीकृत कर सकते हैं। उक्त के साथ-साथ संस्था द्वारा जनसहभागिता करते हुये लोगों को कूड़े के पृथक्कीकरण एवं रख-रखाव तथा होम कम्पोस्टिंग आदि तकनीकों से अवगत कराया जायेगा।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर Mayor के अलावा उपसभापति मुकेश सारस्वत, प्रमोद कसेरे समाजसेवी, राजीव अग्रवाल समाजसेवी, ललित मोहन शर्मा प्रधानाचार्य बीएसए कॉलेज, नगर निगम के पार्षदगण हनुमान, गुलशन, अंकुर गुर्जर, राकेश भाटिया, धनंजय लोधी, मुन्ना मालिक, उमा, सरस्वती देवी, योगेश नौहवार, लीला प्रधान, मुकेश दीक्षित, तेजवीर सिंह, निरंजन सिंह, संजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी, गोवर्धन, ब्रजेश अहेरिया, रामकृष्ण पाठक, दिनेश चौधरी, चन्द्र प्रकाश पाठक अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, राकेश त्यागी सहायक नगर आयुक्त, अनुज कौशिक सहायक नगर आयुक्त, कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त,  देवेन्द्र गुहानी कर्नल,  जितेन्द्र सिंह जेडएसओ, मुकेश शर्मा सीएसआई, सुरेश चंद सीएसआई, प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रमोद बंसल, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, राजू चौधरी, योगेश चौधरी, चंद्रपाल कुंतल, सुरभि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा बीके गोस्वामी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »