Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाहरियाणा गृह मंत्री से मिले द ग्रेट खली : की चाय पे...

हरियाणा गृह मंत्री से मिले द ग्रेट खली : की चाय पे चर्चा

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक
हिंदुस्तान तहलका / अम्बाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से अंबाला कैंट सदर बाजार चौक टी-पॉइंट पर रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की के साथ-साथ चर्चा की। गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टी-पॉइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली, जिन्होंने बड़े-बड़े मुकाबले जीते हैं और बड़े पहलवानों को हराया है, वह आज टी-पॉइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं।

राजनीति अच्छे लोगों पर टिकी : खली
वहीं, द ग्रेट खली ने कहा कि जिस प्रकार धरती साधु-संतों पर टिकी है, उसी प्रकार राजनीति अच्छे लोगों पर टिकी है। गृह मंत्री अनिल विज जैसे नेता राजनीति में हैं तो हमारा देश बहुत ज्यादा तरक्की करेगा। खली ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अंबाला कैंट का स्वरूप बदल चुका है। यहां कई सुविधाओं में इजाफा किया गया है।

गृह मंत्री और द ग्रेट खली के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आतुर रहे लोग
वहीं, सदर चौक पर गृह मंत्री अनिल विज और द ग्रेट खली के साथ संयुक्त फोटो खिंचवाने के लिए लोग आतुर रहे और दोनों नेताओं से लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज के मार्निंग टी-ग्रुप के सदस्य संजीव वालिया, विपिन खन्ना, अजय बवेजा, गोपी सहगल, अनिल बहल, सुमन जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »