Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादFaridabad News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : देश की 31 महिला विभूतियों को...

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : देश की 31 महिला विभूतियों को किया “भारतीय लाडली गौरव अवार्ड ” से सम्मानित

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद – आज बेटी बचाओ अभियान (Save girl child campaign) ने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर देश के कौने-कौने से आई 31 महान महिला विभूतियों को भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन जगजीत कौर व संयोजन राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने किया। सबसे पहले मुख्य अतिथित द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। बतौर मुख्यअतिथि के रूप में राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र व इनेलो के वरिष्ठ नेता सुनील तेवतिया उपस्थित हुए। जिन्होंने सभी महान विभूतियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बेबी प्रियंका व अन्य कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति पेश की।

बेटी बचाओ अभियान के प्रयासों से लिंग अनुपात में हुआ सुधार:सुनील तेवतिया

मुख्यअतिथि सुनील तेवतिया ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान की टीम देश में बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिनके प्रयासों से देश में लिंग अनुपात में बहुत सुधार हुआ उन्होंने देश की महान महिला विभूतियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति ऐसी महान महिला विभूतियों के कार्यों से ही विश्व में सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है।

वंश ने बेटे से चलता है न बेटी, वंश संस्कारों से चलता है: हरीश चन्द्र

संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान पिछले 18 वर्षों से देश के कौने-कौने में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये मिशन चला रही हैं जिसकी वजह से आज लिंग अनुपात 900 के पार है और हमारा नारा वंश ने बेटे से चलता है न बेटी से वंश संस्कारों से चलता है देशवासियों की बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा कर रहा है जिससे लोग बेटियों का महत्व समझने लगे हैं। अतिथि ममता खरब दहिया डीसीपी क्राइम स्टेट ने कहा कि बेटियाँ संस्सार की जननी है जिस घर में बेटी होती है वह घर स्वर्ग होता है।

बेटियां हर क्षेत्र में देश और अपने वंश का नाम रोशन कर रही: जगजीत कौर

चेयरमैन जगजीत कौर ने कहा कि हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष देश की महान महिला विभूतियों को इस अवार्ड से सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है और अपने कार्यो से अपने वंश का नाम रोशन कर रही हैं। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने सभी अतिथियों व महिला विभूतियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन महान महिला विभूतियों के कार्यों पर देश को गर्व है। सलाहकार सतेन्द्र दु्गल ने कहा कि नारी संस्कारों की जननी है और इन महान महिला विभूतियों ने अपने कार्यों से संस्कारों का संदेश दिया है।

भारतीय महिला गौरव अवार्ड से यह विभूतियां हुई सम्मानित  

जसलीन कौर डीसीपी सेन्ट्रल फरीदाबाद, यशिका यादव प्रिंसीपल जज फैमली कोर्ट, ममता खरबंदा दहिया डीसीपी क्राइम स्टेट, गरिमा मितल सीइओ स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, स्वर्ण पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल, सीमा बंसल डायरेक्टर एसएसबी अस्पताल, मानिका भारद्वाज एसीपी वूमन सेफ्टी फरीदाबाद, महिला थाना बल्लभगढ़ एसएचओ पूनम हुडा, महिला थाना एनआईटी एसएचओ सविता, सेक्टर 16 महिला थाना एसएचओ इंदुबाला, एसीपी वूमेन सेफ्टी मोनिका, संगीता एस बहल गुडगांवा, सुनीता शर्मा अम्बाला, मधूबाला भिवानी, शंकुतला विजयवर्गिया जयपुर, संगीता तिवारी बिहार, राशि चौधरी मुम्बईम जागृति सिंह चौधरी व नैनिका गुप्ता दिल्ली,  कंचन लखानी, डॉ पुनीता आहूजा, मोनल कुकरेजा, नीरल कुकरेजा, बलजीत कौर, रितू सिंह, किरन शर्मा, रमा सारना, ध्वनी अरोड़ा, शैली बब्बर, दीप शिखा, रिया खरबंदा आदि को इस अवार्ड से सम्मनित किया गया। कुछ अवार्डी किसी कारण नहीं आ पाए , उनके कार्यालय जाकर सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »