Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRगुरूग्रामHaryana News: बाबा साहेब Dr. Bhimrao Ambedkar जन्मोत्सव मनाया - Dharmender Khatana

Haryana News: बाबा साहेब Dr. Bhimrao Ambedkar जन्मोत्सव मनाया – Dharmender Khatana

हिन्दुस्तान तहलका / गीतिका

गुरुग्राम – आम आदमी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जिताओ नारे के साथ रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन की सभी पार्टी के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर को याद किया।

गुरुग्राम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर का गुणगान न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरा विश्व करता है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से बताया है कि किस प्रकार न्यायपालिका चले, प्रशासन चले,  कैसे शिक्षा का प्रबंध हो और कैसे देश की संसद चले। परंतु आज भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है। इसलिए भाजपा को अब इस देश की सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा घमंडी सरकार है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटती है, दो दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करती है। चलते चुनाव में मुख्य दल कांग्रेस के खाते सीज करती है। बाबा साहेब ने जो वोट डालने का अधिकार सबको दिया था, भाजपा उसको खत्म करने का प्रयास कर रही है।

गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर (कोच) ने कहा कि कुछ साल पहले भाजपा ने देश से आरक्षण खत्म करने का भी षड्यंत्र रचा था। उस समय भी सारा विपक्ष इकट्ठा हुआ था और भाजपा को अपनी बात वापस लेनी पड़ी थी। आज भी संविधान को बचाने के लिए सारा विपक्ष इकट्ठा हुआ है और इंडिया गठबंधन के नाम से चुनाव लड़ रहा है। आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए पूरी मेहनत से लगा हुआ है। “इंडिया”  गठबंधन बाबा साहेब के संविधान को बदलने की साजिश को कामयाब नहीं नहीं होने देंगे।

प्रदेश सह सचिव डॉ श्याम लाल ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा लिखा संविधान कोई कागज नहीं बल्कि भेदभाव, छुआछूत के खिलाफ एक आवाज और गरीबों के लिए एक नई जिंदगी का मसौदा है। लेकिन भाजपा और भाजपा के सांसद कह रहे हैं कि यदि हमारी 400 सीटें आ गई तो संविधान को बदल देंगे।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ सारिका वर्मा ने कहा कि यदि ऐसे लोगों को हम सबने मिलकर नहीं रोका तो ये बाबा साहेब के सपनों को धराशाई कर देंगे। ये लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को तोड़ना चाहते हैं और शोषित वर्ग के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भाजपा सरकार आई तो वोट का राज खत्म हो जाएगा।

इस मौके पर मुकेश डागर (कोच),डॉ. सारिका वर्मा, डॉ श्याम लाल, मीनू सिंह, एडवोकेट दिनेश यादव, सुखबीर तंवर, प्रताप कदम, मुकेश पवन चौधरी, सुशीला कटारिया, पवन यादव, नेकित अरोड़ा, पारस जुनेजा, विजेश खटाना, वीणा हंस, सचिन शर्मा, हरि सिंह चौहान, एडवोकेट नरेश कुमार चौहान, करमबीर बोकेन, सुनील गहलोत, संदीप कुमार, कल्लू सिंह प्रधान, नरेंद्र जांगड़ा, भूपेन्द्र परमार, धीरेन्द्र डागर, मंजीत सिंह और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »