Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: भाकियू चढूनी छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओ ने थामा भाकियू अंबावता दामन

UP News: भाकियू चढूनी छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओ ने थामा भाकियू अंबावता दामन

हिंदुस्तान तहलका / प्रदीप अग्रवाल

मथुरा – मथुरा भारतीय किसान यूनियन अंबावता (Mathura Bharatiya Kisan Union Ambavata) की बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष भारद्वाज एमके आवास पर हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन चढूनी के ब्लॉक अध्यक्ष नौहझील अंकित कुमार निवासी मरहला मुक्खा ने चढूनी संगठन को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन अंबावता की सदस्यता ली। अंकित कुमार ने बताया कि वह संगठन में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन लगातार कई वर्षों से किसानों की आवाज उठा रहा है।

वही जिलाध्यक्ष पण्डित अनिल शर्मा ने कहा कि संगठन में सबको समायोजित किया जाएगा और सभी के मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। दिन प्रतिदिन संगठन में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।
इस मौके पर संतोष भारद्वाज, संजय पाठक, संजू पुजारी, सत्य प्रकाश पाठक, संतोष कटारा, कन्हैया कुशवाह, कपिल शर्मा, सुंदर ठाकुर, गजेंद्र शर्मा, तुलसी कुमार, विकास चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »