Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादगुरुद्वारा वजीर स्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन

गुरुद्वारा वजीर स्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – एनआईटी स्थित गुरुद्वारा वजीर स्थान में राधे श्याम भाटिया और गुरुद्वारा वजीर स्थान व भाटिया एकता मंच की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बहुत सारे समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था। इसी कड़ी में फरीदाबाद के पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के सुपुत्र भारत अशोक अरोड़ा को भी बतौर अतिथि बुलाया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत अशोक अरोड़ा को समस्त भाटिया एकता मंच की ओर से शील्ड व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। भारत अशोक अरोड़ा ने रक्तदाताओं को बहुत ही प्रोत्साहित किया और साथ ही साथ रक्तदान करने के अनगिनत फायदे बताएं। उन्होंने आए हुए रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित भी किया। भारत अशोक अरोड़ा को समस्त भारतीय बिरादरी ने बहुत ही आदर और सत्कार के साथ गुरुद्वारा वजीर स्थान व भाटिया एकता मंच के सभी सदस्यगणों के साथ मिलकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोत माटा शक्ति सेवा दल, कैलाश गुगलानी, रजनी बहल, दिनेश कपूर, अजय कपूर, गुलशन गब्बर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »